सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: अपने इस किरदार को सबसे खास मानते हैं ताहिर भसीन, बताई अपनी जिंदगी की खास बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 05 Aug 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Exclusive Tahir Bhasin said his most favorite role in Mardaani
ताहिर भसीन - फोटो : अमर उजाला

ताहिर भसीन बॉलीवुड के जाने- माने कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अलग- अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों को जीता है। ताहिर भसीन ने गहन फिल्म ज्ञान के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने अभिनय की पढ़ाई दिल्ली और मेलबर्न से की है। अपनी फिल्मी सफर के बारे में ताहिर भसीन मे अमर उजाला के खास बातचीत की...

Trending Videos
Exclusive Tahir Bhasin said his most favorite role in Mardaani
ताहिर भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

ताहिर भसीन मर्दानी, फोर्स 2 और छिछोरे सहित कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनका जन्म एक आर्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता वायु सेना में काम करते थे। उनके भाई पायलेट हैं और दादा भी वायु सेना में रह चुके थे। ताहिर भसीन ने बताया कि आर्मी परिवार से संबंध रखते हुए अभिनय की दुनिया चुनना उनके लिए काफी अलग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Exclusive Tahir Bhasin said his most favorite role in Mardaani
ताहिर भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उनके अभिनय की ओर रुचि बढ़ती चली गई। दिल्ली यूनिवर्सिटी में आने के बाद ताहिर भसीन कई थियेटर्स का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने कई मौके पर अभिनय करने का मौका मिला और वह देखते ही देखते अभिनय की पढ़ाई करने मेलबर्न चले गए। ताहिर भसीन ने अपने अभिनय की शुरुआत छोटे किरदारों से की थी। 

Exclusive Tahir Bhasin said his most favorite role in Mardaani
ताहिर भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

ताहिर भसीन बॉलीवुड फिल्म में किस्मत लव पैसा दिल्ली, काई पो छे और वन बाई वन में कैमियो किरदार में थे, लेकिन उन्होंने असली पहचान फिल्म मर्दानी से मिली थी। यह फिल्म 2014 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं, जबकि ताहिर भसीन ने विलेन का किरदार निभाया था। ताहिर भसीन इस फिल्म में अपने विलेन के किरदार को अब तक का सबसे बेहतर किरदार मानते हैं। 

विज्ञापन
Exclusive Tahir Bhasin said his most favorite role in Mardaani
ताहिर भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म मर्दानी में ताहिर भसीन के किरदार का नाम करण रस्तोगी था जिसने बड़े पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर में बेस्ट स्पोर्टिंग अभिनेता का पुरस्कार मिला था। इसके अलावा ताहिर भसीन बॉलीवुड फिल्म फोर्स 2, मंटो और छिछोरे में दिखाई दे चुके हैं। इन सभी फिल्मों में ताहिर भसीन के अभिनय और किरदारों को खूब पसंद किया गया। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट का आदेश- 'बिहार पुलिस की जांच में सहयोग करें रिया चक्रवर्ती', अभिनेत्री से होगी पूछताछ


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed