सब्सक्राइब करें

आनंद कुमार के साथी आईपीएस अभयानंद की कहानी लाए प्रकाश झा, 36 साल बाद पहुंचे फिर उसी स्कूल में

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Prakash Jha Talks About His Upcoming Film Pareeksha Based on Former DGP Abhayanand
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जाने माने अभिनेता ऋतिक रोशन की चर्चित फिल्म सुपर 30 तो आपने देख ली। बिहार की इस चर्चित कोचिंग के संचालक आनंद कुमार का इसे स्थापित करने में एक और शख्स ने काफी साथ दिया था। बिहार के पुलिस महानिदेशक रह चुके अभयानंद की गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने की इन कोशिशों को अब निर्देशक प्रकाश झा ने अपनी अगली फिल्म परीक्षा में दर्शकों के सामने लाने का फैसला किया है।

Prakash Jha Talks About His Upcoming Film Pareeksha Based on Former DGP Abhayanand
super 30 - फोटो : social media

अभयानंद और आनंद कुमार दोनों ने आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अभयानंद इसके बाद आईपीएस में चले गए। काफी दिनों तक दोनों ने साथ साथ सुपर 30 को चलाया, लेकिन फिर इसके बाद अभयानंद ने इस विचार का प्रचार प्रसाद देश के दूसरे हिस्सों में भी करने की शुरूआत कर दी। रहमानी 30 नाम की कोचिंग इसमें से सबसे ज्यादा चर्चित रही है। इसके अलावा देश की तमाम नवरत्न कंपनियों के साथ मिलकर भी अभयानंद देश के तमाम दूसरे शहरों में आईआईटी कोचिंग की व्यवस्था करा चुके हैं।

Prakash Jha Talks About His Upcoming Film Pareeksha Based on Former DGP Abhayanand
प्रकाश झा

प्रकाश झा इस बारे में 'अमर उजाला' से एक खास बातचीत में कहते हैं, 'हां, फिल्म परीक्षा की कहानी को आप अभयानंद से प्रेरित कह सकते हैं। लेकिन ये किसी शख्स की बायोपिक नहीं है। फिल्म परीक्षा दिखाती है कि कैसे एक ही समाज में कुछ लोगों को सब कुछ हासिल है और किसी के पास कुछ नहीं है। मैंने इस बार समाज की इन्हीं विसंगतियों को फिल्म की कहानी बनाया है। ये एक रिक्शेवाले की कहानी है जो अपने बेटे को अच्छे अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाने का सपना देखता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Jha Talks About His Upcoming Film Pareeksha Based on Former DGP Abhayanand
प्रकाश झा

प्रकाश झा ने अपनी पहली फीचर फिल्म भी स्कूल की एक कहानी पर बनाई थी, हिप हुप हुर्रे। परीक्षा में फिर वह स्कूल लौटे हैं। इस पर चर्चा चली तो प्रकाश झा बोले, 'हां, 36 साल हो गए। मैंने जमशेदपुर के उसी स्कूल में आकर शूटिंग की है जहां मैंने हिप हिप हुर्रे की शूटिंग की थी। अब तो मेरा एक मॉल भी है यहीं पास में और तब से अब तक बहुत कुछ बदल गया है।'

विज्ञापन
Prakash Jha Talks About His Upcoming Film Pareeksha Based on Former DGP Abhayanand
prakash jha

केंद्र सरकार ने देश की शिक्षा नीति भी बदल दी है, क्या प्रकाश झा को लगता है कि इससे कुछ गुणात्मक सुधार होगा और गरीबों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सकेगी? प्रकाश झा इसके जवाब में कहते हैं, 'केंद्र सरकार का ये कदम काफी अच्छा कदम है। इसके परिणाम दूरगामी हो सकते हैं बशर्ते योजना सिर्फ योजना बनकर ही न रह जाए और इसे अच्छे से लागू भी किया जाए। शिक्षा के मद में बजट बढ़ाने का तो स्वागत ही होना चाहिए। अगर जितनी रकम शिक्षा के लिए रखी जा रही है, वह सही जगह पर और सही तरीके से लगी तो देश में बदलाव जरूर आएगा।'

पढ़ें: UPSC में दिखा मिस इंडिया की फाइनलिस्ट ऐश्वर्या का दम, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed