सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: क्रिसमस पर देखिए टीम कपिल की कहानी फिल्म ‘83’, अब इस दिन परदे पर उतरेंगे ‘लाल सिंह चड्ढा’

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 26 Sep 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Watch Team Kapils story film 83 on Christmas now Lal Singh Chaddha will hit the screen on this day
फिल्म 83-लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना की दूसरी लहर के समय से बंद पड़े महाराष्ट्र के सारे सिनेमाघरों को खोलने का आदेश आते ही अरसे से रुकी पड़ी हिंदी फिल्मों की नई रिलीज डेट्स घोषित होने लगी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के नवंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होने के एलान के अगले ही दिन यशराज फिल्म्स ने 19 नवंबर को अपनी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ को रिलीज करने का एलान कर दिया और अब ‘अमर उजाला’ को जानकारी मिली है कि इस साल का क्रिसमस धमाका आमिर खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह करने जा रहे हैं। रणवीर  की फिल्म ‘83’ को 24 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारियां रिलायंस एंटरटेनमेंट में शुरू हो चुकी है। और, उससे भी बड़ी खबर ये है कि आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अब इस साल रिलीज नहीं होगी।

 

Trending Videos
EXCLUSIVE: Watch Team Kapils story film 83 on Christmas now Lal Singh Chaddha will hit the screen on this day
टीम 83 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से मुलाकात के दौरान ही राज्य के सिनेमाघरों को 22 अक्तूबर से खोलने पर रजामंदी दे दी थी। इसका आधिकारिक एलान होते ही अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज 5 नवंबर तय कर दी गई। इसी दिन हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘इटर्नल्स’ भी रिलीज हो रही है। मार्वेस सिनेमैटिक यूनीवर्स की कहानी को ‘एवेंजर्स एंडगेम’ से आगे बढ़ाने की इस फिल्म में पहली विस्तारित कोशिश दिखेगी और यहीं से मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स का असली मल्टीवर्स भी परदे पर दिखाई देना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Watch Team Kapils story film 83 on Christmas now Lal Singh Chaddha will hit the screen on this day
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रविवार के दिन ही निर्माता आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स की अपनी चार प्रमुख बड़ी फिल्मों की रिलीज की तारीखों की घोषणा कर दी। इन फिल्मों की रिलीज की शुरुआत वरुण वी शर्मा निर्देशित फिल्म बंटी और बबली 2 से होगी। सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और नवोदित शरवरी वाघ स्टारर ये फिल्म इसी साल 19 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। यशराज फिल्म्स की पूरी हो चुकीं बाकी तीन फिल्मों में अक्षय कुमार व मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ अगले साल 21 जनवरी को, रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर व दिव्यांग ठक्कर निर्देशित फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ अगले साल 25 फरवरी को और रणबीर कपूर स्टारर ‘शमशेरा’ अगले साल 18 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आएंगी।

 

EXCLUSIVE: Watch Team Kapils story film 83 on Christmas now Lal Singh Chaddha will hit the screen on this day
‘लाल सिंह चड्ढा’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स की अगले साल जनवरी से लेकर मार्च रिलीज होने जा रही इन फिल्मों के बीच में ही अब आमिर खान अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आमिर खान ने अपनी इस फिल्म को इस साल रिलीज न करने का फैसला कर लिया है। और उनकी योजना अब इसे अगले साल वैलेंटाइस डे वाले हफ्ते में रिलीज करने की है। अगर ये फिल्म 11 फरवरी को रिलीज होती है तो इसे सिनेमाघरों में कारोबार करन के लिए कम से कम दो हफ्ते जरूर मिल जाएंगे, इसके बाद जो अगली फिल्म रिलीज की कतार में होगी वह होगी ‘जयेशभाई जोरदार’ जो अगले साल 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
EXCLUSIVE: Watch Team Kapils story film 83 on Christmas now Lal Singh Chaddha will hit the screen on this day
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 

तारीखों के इस नए सिरे से एलान ने रणवीर सिंह के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी भी दे दी है और वह ये कि फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की स्पेशल भूमिका के बाद उनकी फिल्म ‘83’ भी इसी साल रिलीज होने की तैयारी में लग गई है। सूत्रों के मुताबिक ये फिल्म अब फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ वाली तारीख यानी 24 दिसंबर को रिलीज होने की तैयारी में है और सब कुछ ठीक रहा तो इसका आधिकारिक एलान भी जल्द ही हो जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्वकप विजय पर बनी फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाई देते दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed