फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए राजामौली ने ली फीस? सूत्रों ने कहा- करण जौहर के साथ रिश्ते...

Wed, 14 Sep 2022 01:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 14 Sep 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Fact Check: Karan Johar Really Paid 10 Crore to SS Rajamouli support Brahmastra in Telugu speaking States
एस एस राजामौली, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने पांच दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अयान मुखर्जी की फिल्म ने न केवल हिंदी भाषी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया है, बल्कि तलुगू राज्यों में भी 12.25 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। उत्तर भारत में फिल्म का क्रेज आलिया-रणबीर की जोड़ी और फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण की मौजूदगी की वजह से देखने को मिल रहा है। हालांकि, दक्षिण भारत में यह क्रेज बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली की वजह से है। 

Fact Check: Karan Johar Really Paid 10 Crore to SS Rajamouli support Brahmastra in Telugu speaking States
एस एस राजामौली ने की रणबीर और 'देवा देवा' की तारीफ - फोटो : social media

एसएस राजामौली ने ही करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्रमोशन किया था। यह एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी के तहत प्लान किया गया था। दरअसल, तेलुगू राज्यों में निर्देशक एस एस राजामौली के प्रशंसक काफी ज्यादा हैं। इसलिए इन राज्यों में ब्रह्मास्त्र का अधिकांश प्रचार राजामौली द्वारा ही किया गया था।

Fact Check: Karan Johar Really Paid 10 Crore to SS Rajamouli support Brahmastra in Telugu speaking States
ब्रह्मास्त्र फिल्म, राजामौली, जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं राजामौली ने हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक भव्य प्री-रिलीज़ कार्यक्रम भी आयोजित किया था। लेकिन, सुरक्षा कारणों की वजह से इसे रद्द कर दिया गया। हालांकि, इसकी भरपाई के लिए, राजामौली ने कुछ घंटों के भीतर ही प्रेस मीट आयोजित कर ली, जिसमें जूनियर एनटीआर भी शामिल हुए। फिल्म के कलेक्शन को देख ऐसा कहा जा सकता है कि ब्रह्मास्त्र के निर्माताओं ने प्रमोशन के लिए राजामौली को लेकर एक समझदारी भरा फैसला लिया है। लेकिन, राजामौली ने 410 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का प्रचार क्यों किया? क्या उन्होंने करने के लिए करोड़ो की रकम ली थी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Fact Check: Karan Johar Really Paid 10 Crore to SS Rajamouli support Brahmastra in Telugu speaking States
नागार्जुन, एसएस राजामौली, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ रिपोट्स में यह दावा किया जा रहा है कि राजामौली को ब्रह्मास्त्र के तेलुगू संस्करण को प्रस्तुत करने के लिए मोटी रकम मिली है। जी हां, कहा जा रहा है कि राजामौली को कथित तौर पर तेलुगू में फिल्म का प्रचार करने के लिए निर्माता करण जौहर से 10 करोड़ रुपये दिए हैं। 

विज्ञापन
Fact Check: Karan Johar Really Paid 10 Crore to SS Rajamouli support Brahmastra in Telugu speaking States
बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बहुत करीबी सूत्र ने बताया कि यह अफवाह करण और राजामौली के रिश्तों को खराब करने के लिए उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा, राजामौली, करण से बहुत प्यार करते हैं। करण के धर्मा प्रोडक्शंस ने ही राजामौली की बाहुबली को हिंदी में वितरित किया था। राजामौली, करण की वजह से ही ब्रह्मास्त्र का प्रचार करने के लिए सहमत हुए। पैसे के आदान-प्रदान का सवाल ही नहीं उठता है?” 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed