बॉलीवुड के 'बिहारी बाबू' शत्रुघ्न सिन्हा का आज जन्मदिन है। शत्रुघ्न सिन्हा ने 'मेरे अपने', 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'शान', 'नसीब', 'काला पत्थर' जैसी एक से बढ़कर एक फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करके लोगों का दिल जीता है। भारतीय सिनेमा को 'खामोश' जैसा फेमस डायलॉग देने वाले शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा आज 72 साल के हो गए हैं। उनका जन्म पटना में हुआ था जिस वजह से वो बिहारी बाबू के नाम से भी मशहूर हैं।
B'day Spl: इस हीरो का रीना रॉय से था अफेयर, बिना बताए पूनम से कर ली थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रुघ्न सिन्हा के नाम के पीछे 'रामायण' का बड़ा योगदान है। वो अपने चार भाई राम, लक्ष्मण, भरत में सबसे छोटे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद शत्रुघन मुंबई आए और उन्हें पहला ब्रेक देवानंद ने दिया। शत्रु ने देवानंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' में एक पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 1969 में मोहन सहगल की फिल्म 'साजन' में एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा सा रोल किया था।
फिल्म 'मेरे अपने' में श्ात्रुघ्न सिन्हा 'छेनू' का किरदार निभाकर काफी फेमस हो गए थे। उसके बाद 'कालीचरण' फिल्म में काम करके शत्रु बॉलीवुड में लाइमलाइट में आए। 'कालीचरण' रिलीज होने के बाद 24 घंटे में शत्रुघ्न ने यूनिट मेंबर्स को अपनी एक महीने की सैलरी को बोनस के रूप में देने का ऐलान कर दिया था।
फिल्मों में काम के दौरान ही एक बार उनकी मुलाकात पूर्व मिस यंग इंडिया पूनम चंडीरमानी से हुई। पूनम भी एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं, वो चंद फिल्मों में भी नजर आईं। शत्रु उन्हें देखते ही दिल दे बैठे। एक बार पूनम और शत्रुघ्न ट्रेन से कहीं घूमने जा रहे थे। तभी चलती ट्रेन में उन्होंने एक पेपर पर फिल्म 'पाकीजा' का फेमस डायलॉग 'अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा...' लिखा। इसके बाद वो घुटनों पर बैठे और ये खत देकर पूनम को प्रपोज कर दिया। लेटर पढ़कर पूनम मुस्कुरा दीं और हां बोल दिया।
शत्रु ने अपने बड़े भाई राम से पूनम से शादी करने की इच्छा जाहिर की। राम सिन्हा अपने छोटे भाई का प्रस्ताव लेकर पूनम की मां से मिलने के लिए उनके घर गए। राम की बात सुनते ही पूनम की मां भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी दूध जैसी गोरी और कहां वह लड़का, वह भी चोर की एक्टिंग करता है। वह मेरी बेटी से कैसे शादी करेगा। उस दिन तो राम सिन्हा घर आ गए, लेकिन बाद में इन दोनों ने अपनी तरह से बात की और फिर दोनों की शादी हो गई। कहते हैं कि जब शत्रुघ्न की पूनम से शादी हुई तो उनका अफेयर रीना रॉय से भी चल रहा था।