{"_id":"62f11282d1e411670b233b12","slug":"fahadh-faasil-birthday-wishes-from-wife-nazriya-nazim-actress-says-mr-husband-like-a-fine-wine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fahadh Faasil Birthday: फहाद फाजिल को पत्नी ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, बोलीं- तुम वाइन की तरह हो जो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fahadh Faasil Birthday: फहाद फाजिल को पत्नी ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, बोलीं- तुम वाइन की तरह हो जो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 08 Aug 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फहाद फाजिल, नजरिया नाजिम
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पुष्पाः द राइज' फिल्म में एसपी भंवर सिंह के किरदार में दमदार अभिनय से अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता फहाद फाजिल 8 अगस्त को यानी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर फैंस से लेकर सेलेब्स भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं, अब अभिनेता की पत्नी और एक्ट्रेस नजरिया नाजिम ने उन्हें खास अंदाज में बर्थ डे विश किया हैं।
2 of 4
फहाद फाजिल, नजरिया नाजिम
- फोटो : insta
शेयर की सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें
फहाद फाजिल के जन्मदिन पर पत्नी नजरिया नाजिम ने सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों मिलकर केक काटते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फहाद फाजिल ने शर्ट पर 40 नंबर का ब्रोच लगाया हुआ है। दरअसल अभिनेता आज 40 साल के हो गए हैं। नाजरिया ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक वह अपनी टोपी पर लिखा FAFA फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
3 of 4
फहाद फाजिल, नजरिया नाजिम
- फोटो : insta
बताया बढ़िया पुरानी वाइन की तरह
नजरिया नाजिम ने फहाद के जन्मदिन पर पोस्ट साझा करते हुए खास कैप्शन दिया और लिखा- "हैप्पी बर्थडे मिस्टर हसबैंड, एक बढ़िया पुरानी वाइन की तरह...उम्र के साथ बेहतर होते जा रहे हैं...अभी तो इससे भी अच्छा आना बाकी है।" उनकी इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ ही फैंस भी अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फहाद फाजिल, नजरिया नाजिम
- फोटो : insta
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
नजरिया नाजिम की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता रोशन मैथ्यू ने लिखा, "FAFA कैप मस्त है, मेरे लिए भी एक ले आओ।" वहीं अहाना कृष्णा समेत कई और सेलिब्रिटी भी जन्मदिन विश करते नजर आ रहे हैं और इसके अलावा फैंस भी बर्थडे विश करने के साथ दिल वाले इमोटिकॉन्स से प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।