फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेयर एंड लवली से 'फेयर' हटाए जाने पर खुश हैं शाहरुख खान की बेटी, सोशल मीडिया पर सुहाना ने लिखी ये बात

Fri, 26 Jun 2020 01:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 26 Jun 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Fair & Lovely to drop Fair from name Suhana Khan Happy For This Change Shares Insta Story
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका सहित कई देशों में 'ब्लैक लिव्स मूवमेंट' शुरू हुआ। जिसकी आंच भारत में फेयरनेस क्रीम पर भी पड़ी। तमाम आलोचनों के बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने ब्राण्ड 'फेयर एंड लवली' क्रीम से 'फेयर' शब्द हटाने का फैसला लिया है। इस खबर के बाद कई लोगों ने अपनी त्वचा के रंग और रंगभेद को बढ़ावा देने वाली क्रीम को लेकर बातें की। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस खबर से बेहद खुश नजर आईं।

Fair & Lovely to drop Fair from name Suhana Khan Happy For This Change Shares Insta Story
सुहाना खान - फोटो : Social Media

सुहाना खान ने इस खबर की जानकारी अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा की। सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, 'हिंदुस्तान यूनिलीवर ने यह घोषणा की कि वो अपनी स्किन लाइनिंग क्रीम 'फेयर एंड लवली' की रीब्रैंडिंग करेंगे और इसमें से फेयर शब्द को हटा देंगे। कंपनी ने यह वादा भी किया है कि वो यह सजेशन भी हटा देंगे कि कामयाबी किसी तरह से स्किन टोन से जुड़ी हुई है।'

 

Fair & Lovely to drop Fair from name Suhana Khan Happy For This Change Shares Insta Story
सितारों के दोगले रवैये पर अभय देओल ने उठाए सवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बॉलीवुड में अभय देओल हमेशा से ही फेयरनेस क्रीम का एड करने वाले एक्टर्स की आलोचना करते हैं। प्रियंका चोपड़ा, करीन कपूर समेत कई स्टार्स रंग भेद को बढ़ावा देने वाली क्रीम का एड ठुकरा चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इसे बढ़ावा देने वाले उत्पादों, फिल्मों-शो-विज्ञापनों और संगठनों को लेकर भी सभी गुस्से में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fair & Lovely to drop Fair from name Suhana Khan Happy For This Change Shares Insta Story
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि सुहाना के पिता और एक्टर शाहरुख खान खुद ‘फेयर एंड हैंडसम’ के ब्रांड एंबेसडर हैं। लेकिन सुहाना के स्किन कलर को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मैं ईमानदारी से कहूंगा। मेरी बेटी सांवली है, लेकिन वह दुनिया की सबसे सुंदर लड़की है।' बता दें सुहाना का सपना भी अपने पिता की तरह शानदार एक्टर बनने का है। हालांकि शाहरुख फिलहाल चाहते हैं कि सुहाना पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लें उसके बाद ही करियर को लेकर कोई फैसला करें। याद दिला दें कि सुहाना खान शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Fair & Lovely to drop Fair from name Suhana Khan Happy For This Change Shares Insta Story
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना खान ने तीन साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वो न्यूयॅार्क में रहती हैं। यहां वो अभिनय की क्लासेस ले रही हैं। फिलहाल सुहाना मुंबई में हैं। स्टार किड सुहाना खान (Suhana Khan) ने बड़े परदे पर अभी कोई शुरुआत नहीं की है। हालांकि उनका जल्द ही डेब्यू हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed