हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने ब्राण्ड 'फेयर एंड लवली' क्रीम से 'फेयर' शब्द हटाने का फैसला लिया है। इस खबर के बाद कई लोगों ने अपनी त्वचा के रंग और रंगभेद को बढ़ावा देने वाली क्रीम को लेकर अपनी राय रखना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी इस पर अपनी राय रखी। साथ ही ये भी बताया कि कैसे त्वचा का रंग सांवला होने की वजह से उन्हें ताने सुनने पड़े थे।
फेयर एंड लवली से हटाया गया 'फेयर', बिपाशा बोलीं- 'स्किन केयर कंपनियों ने बहुत सारे पैसों के साथ ऑफर दिया लेकिन..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में एंट्री के वक्त भी बिपाशा की स्किन टैन्ड थी, लेकिन आज उनका लुक काफी बदल चुका है। बिपाशा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 'जब मैं बड़ी हो रही थी तो एक बात हमेशा सुनती थी कि बोनी, सोनी से ज्यादा सांवली है। हालांकि मेरी मां भी सांवली हैं और मैं काफी हद तक उनकी तरह ही दिखती हूं लेकिन जब मैं बच्ची थी तो मेरी दूर के रिश्तेदारों में रंग को लेकर ये चर्चाएं हुआ करती थीं?'
बिपाशा ने आगे लिखा- '15-16 की उम्र में मैंने मॉडलिंग शुरू की और मैंने सुपरमॉडल का कॉन्टेस्ट भी जीता। सभी अखबार में यही लिखा था, कोलकाता की सांवली लड़की बनी विनर। मैं हैरान रह गई कि सांवला रंग मेरी पहली विशेषता कैसे हो सकती है? मुझे फिर इस बात का बुरा लगा कि आखिर मुझे ऐसे नामों, विशेषणों से क्यों संबोधित किया जा रहा है।'
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
बिपाशा बसु ने आगे बताया, 'दुनिया घूम कर मैं फिर भारत वापस आ गई और फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए। फिर मैंने अपनी पहली फिल्म अजनबी की। मुझे सभी ने स्वीकार किया और प्यार दिया, लेकिन मेरे साथ वे डस्की वाला संबोधन हमेशा ही जुड़ा रहा। हालांकि, तब तक मैं अपने सांवलेपन से प्यार करने लगी थी। मेरा सांवला रंग चर्चा का मुख्य विषय होता था।'
बिपाशा ने बताया- 'पिछले 18 सालों से बहुत सारी स्किन केयर कंपनियों ने मुझे बहुत सारे पैसों के साथ ऑफर दिया, लेकिन मैं हमेशा अपने सिद्धांतों पर टिकी रही।' बता दें बिपाशा आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में नजर आई थी और इस फिल्म के बाद उन्होंने करण सिंह ग्रोवर संग शादी कर ली। बिपाशा उन गिनी चुनी एक्ट्रेस में शुमार हैं जो बोल्डनेस के मामले में तो जानी जाती हैं लेकिन इनकी एक्टिंग और इंटेलीजेंसी का भी कोई जवाब नहीं।