फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir-Reena love Life: आमिर खान ने खून से लिखा था पहली पत्नी रीना दत्ता को लव लेटर, फिल्मी रही प्यार से तलाक तक की कहानी

Mon, 18 Apr 2022 02:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 18 Apr 2022 02:53 AM IST
विज्ञापन
Famous Actor Aamir Khan And Reena Dutta Marriage Anniversary love life and divorce reason
aamir khan reena dutta - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से वह हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन आमिर खान की पर्सनल लाइफ भी काफी लाइमलाइट में रही है। अभिनेता ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से 18 अगस्त साल 1986 को हुई थी। एक समय था जब दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन दोनों तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। अगर आज आमिर खान और रीना दत्ता साथ होते, तो दोनों अपनी 36वीं वेडिंग एनिवर्सरी एक साथ सेलिब्रेट कर रहे होते। आज हम आपको इस मौके पर आमिर खान और रीना दत्त की खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 

Famous Actor Aamir Khan And Reena Dutta Marriage Anniversary love life and divorce reason
आमिर खान और रीना दत्ता - फोटो : social media

आसपास रहते थे आमिर खान और रीना दत्ता
आमिर खान और रीना दत्ता ने 80 के दशक में लव मैरिज की थी। उनकी लव लाइफ भी काफी मजेदार रही। कहा जाता है कि आमिर खान और रीना दत्ता पड़ोसी थे। दोनों का घर आसपास था और आमिर खान को रीना दत्ता से पहली नजर वाला प्यार हो गया था। जब आमिर ने रीना को पहली बार देखा था, तभी वह रीना पर दिल हार बैठे थे। आमिर ने रीना दत्ता से अपने प्यार का इजहार भी काफी अनोखे अंदाज में किया था। उन्होंने खून से एक लव लेटर लिखकर अपने प्यार का इजहार किया था। हालांकि, रीना आमिर की इस हरकत से भड़क गए थीं। लेकिन धीरे-धीरे रीना भी आमिर से प्यार करने लगीं। इसके बाद दोनों ने 18 अप्रैल 1986 को गुपचुप तरीके से शादी की थी।

Famous Actor Aamir Khan And Reena Dutta Marriage Anniversary love life and divorce reason
आमिर खान और रीना दत्ता - फोटो : social media

16 साल में खत्म हुआ रिश्ता
आमिर खान और रीना दत्ता एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। शादी के बाद दोनों इरा खान और जुनैद खान के माता-पिता बने। दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश थे लेकिन समय के साथ दोनों का रिश्ता बिगड़ने लगा था। शादी के कुछ समय बाद आमिर खान की दूसरी अभिनेत्रियों के साथ लिंकअप की खबरें आई थीं, जिस वजह से आमिर और रीना के रिश्ते में तनाव शुरू हो गया। इस तनाव की वजह से ही आमिर और रीना की शादी तलाक तक पहुंच गई। दोनों साल 2002 में तलाक लेकर हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। हालांकि, आमिर और रीना तलाक के बाद भी मिलते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Actor Aamir Khan And Reena Dutta Marriage Anniversary love life and divorce reason
आमिर खान और किरण राव - फोटो : social media

आमिर खान की दूसरी शादी का भी हुआ अंत
रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर खान की जिंदगी में किरण राव आईं। दोनों पहली बार फिल्म 'लगान' के सेट पर मिले थे। दोस्ती और प्यार के रिश्ते को निभाने के बाद आमिर और किरण ने साल 2005 में शादी कर ली। इसके बाद आमिर और किरण बॉलीवुड के चर्चित कपल बन गए थे लेकिन साल 2021 की शुरुआत में आमिर और किरण ने भी तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा आजाद हैं। तलाक के बाद भी आमिर और किरण साथ मिलकर इसकी परवरिश कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed