फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Villains: रणवीर सिंह से लेकर बॉबी देओल तक, सैफ के अलावा ये बॉलीवुड सितारे भी विलेन बनकर लूट चुके हैं वाहवाही

Tue, 24 Sep 2024 05:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Famous actors Played Villain Roles also Saif Ali Khan John Abraham Bobby deol Sanjay Dutt Akshay Kumar
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : अमर उजाला

सैफ अली खान की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार कलाकारों में होती है। हर तरह के किरदार निभाने में उन्हें महारत हासिल है। हीरो के अलावा वह विलने के रूप में भी अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। वह जल्द ही तेलुगु फिल्म देवरा पार्ट-1 में नकारात्मक भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी झलक मात्र देखकर ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म में वह एक बार फिर दमदार विलेन बने नजर आएंगे। सैफ बॉलीवुड के अकेले ऐसे हीरो नहीं हैं जो सकारात्मक किरदार के बाद खलनायक बने हों। ऐसे बहुत से ही मशहूर कलाकार हैं जो विलेन बनकर वाहवाही लूट चुके हैं। आइए जानते हैं...

Famous actors Played Villain Roles also Saif Ali Khan John Abraham Bobby deol Sanjay Dutt Akshay Kumar
बॉबी देओल - फोटो : PTI
बॉबी देओल

इस सूची में पहला नाम बॉबी देओल का है। पिछले साल आई फिल्म एनिमल में उन्होंने बेहद छोटी सी भूमिका निभाई थी, लेकिन अपने नकारात्मक किरदार से वह लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। इस फिल्म में उनकी अदाकारी ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। बॉबी जल्द ही कंगुवा नाम की फिल्म में एक बार फिर से विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं। 

Famous actors Played Villain Roles also Saif Ali Khan John Abraham Bobby deol Sanjay Dutt Akshay Kumar
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
जॉन अब्राहम

फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम का अभिनय भी दर्शकों को खूब भाया था। फिल्म में वह विलेन बने थे। दर्शकों को उनका बैड बॉय वाला किरदार काफी पसंद आया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous actors Played Villain Roles also Saif Ali Khan John Abraham Bobby deol Sanjay Dutt Akshay Kumar
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह मौजूदा समय के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। इस सूची में पदमावत का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में रणवीर नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। अभिनेता का खतरनाक रूप देखकर दर्शक भी हैरान रह गए थे। 

विज्ञापन
Famous actors Played Villain Roles also Saif Ali Khan John Abraham Bobby deol Sanjay Dutt Akshay Kumar
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार यूं तो हमेशा हीरो वाली भूमिका में नजर आते हैं, लेकिन कुछ फिल्मों में उन्होंने नकारात्मक किरदार भी निभाए हैं। शंकर की फिल्म 2.0 में वह नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अब्बास-मस्तान की फिल्म अजनबी में वह विलेन बने थे। दोनों ही फिल्मों में उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed