मौत के बाद जिंदगी की कहानी खत्म हो जाती है... लेकिन सिनेमा में ऐसा नहीं होता। यहाँ कहानी एक बार फिर शुरू होती है। मौत के बाद, जो अधूरी छूट गई थी। एक नहीं, कई फिल्मों में ऐसा दिखाया गया है। नायक और नायिका अधूरी छूट गई कहानी को पूरा करके फिर से जन्म लेते हैं और कहानी को अंजाम तक पहुंचाते हैं। दर्शकों को भी सिनेमा का यह अंदाज बेहद पसंद आया। और पुनर्जन्म पर बनी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। न सिर्फ ऑडियंस के लिए, बल्कि मेकर्स के लिए भी ये फिल्में फायदेमंद साबित हुई हैं। पुनर्जन्म पर फिल्में बनाना हमेशा से ही बॉलीवुड पसंदीदा सब्जेक्ट रहा है। इतने साल में इस विषय पर बॉलीवुड में अनगिनत फिल्में बनीं, पर कुछ फिल्में हैं, जिन्हें हर किसी को एक बार तो जरूर देखना चाहिए। आइए कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं...
Reincarnation Films: 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त', पुनर्जन्म पर आधारित ये फिल्में क्या आपने देखीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुमती
मशहूर डायरेक्टर बिमल रॉय के निर्देशन में बनी यह उस साल की सबसे हिट फिल्म थी। फिल्म में मुख्य भूमिका में दिलीप कुमार और वैजयंती माला थे। वहीं, प्राण और जॉनी वॉकर सपोर्टिंग रोल में थे। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित थी। शहरी बाबू आनंद को गांव की आदिवासी लड़की मधुमती से प्यार हो जाता है, पर दोनों मिल नहीं पाते, क्योंकि मधुमती का कत्ल हो जाता है। दोनों पुनर्जन्म लेकर 30 साल बाद मिलते हैं और इस बार मधुमती के कातिल को सबके सामने लाते हैं। यह फिल्म पुनर्जन्म पर बनी बॉलीवुड की शुरुआती फिल्मों में से एक है। फिल्म को उस साल के नौ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे, जो अब तक किसी फिल्म को नहीं मिले। फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म का संगीत और गाने आज भी उतने ही लोकप्रिय है।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर दिखा 'पठान' का पावर, पहले ही दिन बना डाला यह बड़ा रिकॉर्ड
करन-अर्जुन
बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ किसी फिल्म में पुनर्जन्म लें और फिल्म सुपरहिट न हो, ऐसा भला हो सकता है क्या। एक लाचार मां के दो बेटे, जो मरने के बाद अलग-अलग जगह पैदा होते हैं, पर पिछले जन्म के बारे में याद आते ही अपनी मां के पास आ जाते हैं, ताकि अपनी मौत का बदला ले सकें। फिल्म के निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन थे। फिल्म में राखी, काजोल, अमरीश पुरी, ममता कुलकर्णी और जॉनी लीवर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का डायलॉग मेरे करण-अर्जुन आएंगे रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन गया है।
यह भी पढ़ें: सलाखों के पीछे पहुंचे मुन्ना भाई-सर्किट और शाहरुख के जबरा फैन बने KRK! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
कर्ज
सुभाष गई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋषि कपूर, टीना मुनीम और सिमी ग्रेवाल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के मॉन्टी की है, जो सिंगर और म्यूजिशियन है। एक दिन एक धुन बजाते ही उसे पुराना कुछ याद आता है और उसका पता लगाने के लिए उस जगह पर जाता है। वहां उसे पता चलता है कि जिसे उसने दिल-ओ-जान से चाहा था और शादी की थी, उसी कामिनी ने दौलत के लिए उसका खून कर दिया था, इसीलिए वह पुनर्जन्म लेकर वापस आया है, ताकि मौत का कर्ज उतार सके। फिल्म के गाने इतने मशहूर हुए कि लोगों की जुबान पर रहते थे। फिल्म का संगीत मशहूर म्यूजिक जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलालजी ने दिया था। ओम शांति ओम, एक हसीना थी, दर्दे दिल दर्दे जिगर, मैं सोलह बरस की जैसे बेहतरीन गाने इसी फिल्म की सौगात हैं।
यह भी पढ़ें: क्या 'पठान' में शाहरुख की मां का रोल निभाने वाली अदाकारा को जानते हैं आप? आमिर खान से है खास कनेक्शन
ओम शांति ओम
फराह खान की यह फिल्म 1948 की फिल्म मधुमती से प्रेरित है। शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल की इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने डेब्यू किया था। दीपिका पादुकोण को इसके लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। फिल्म की कहानी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और एक स्ट्रगलिंग एक्टर की लव स्टोरी पर है, जो दोबारा जन्म लेकर गुनहगार को सबके सामने लाते हैं। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें: अन्नू कपूर की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुए अभिनेता