छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनानी वाली मौनी रॉय अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 'नागिन' बन घर-घर में फेमस हुई मौनी के लिए हर किसी का दिल धड़कता है, लेकिन अभिनेत्री एक ही शख्स के प्यार में लट्टू हैं और वो हैं उनके पति सूरज नांबियर। आज ही के दिन दोनों ने पिछले साल गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। तो चलिए आज दोनों की शादी की पहली सालगिरह के मौके पर आपको बताते हैं मौनी और सूरज की फिल्मी लव स्टोरी के बारे में...
Mouni- Suraj: सूरज को देखते ही तीर-ए-नजर हो गया था मौनी के दिल के पार, पहली सालगिरह पर जानें फिल्मी लव स्टोरी
Mouni- Suraj: सूरज को देखते ही तीर-ए-नजर हो गया था मौनी के दिल के पार, पहली सालगिरह पर जानें फिल्मी लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे हुए पहली मुलाकात?
2019 में दुबई में हुई मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात ही काफी फिल्मी थी। इस मुलाकात में सूरज को देखते ही मौनी रॉय का दिल उन पर आ गया था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हुई और सूरज भी मौनी को पसंद करने लगे। कुछ समय बाद कैसे ये दोस्ती प्यार में बदल गई, इस बात का अंदाजा दोनों को नहीं लगा। प्यार की शुरुआत के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।
Pathaan: क्या 'पठान' में शाहरुख की मां का रोल निभाने वाली अदाकारा को जानते हैं आप? आमिर खान से है खास कनेक्शन
2021 में किया ऑफिशियली अनाउंस
मौनी रॉय को सूरज नांबियार के साथ कई बार स्पॉट भी किया गया, लेकिन अभिनेत्री ने कभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं की। इसके बाद 2021 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। इसके बाद से ही दोनों साथ में अपनी तस्वीरें साझा करने लगे।
Athiya-KL Rahul: 1.64 करोड़ की ऑडी से लेकर हीरे का कंगन तक, अथिया-केएल राहुल को शादी में मिले बेशकीमती तोहफे
गोवा में की डेस्टिनेशन वेडिंग
मौनी रॉय ने काफी समय तक सूरज नांबियार को डेट करने के बाद पिछले साल 27 जनवरी को शादी कर ली। दोनों ने गोवा में बेहद ही खूबसूरत तरीके से शादी की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। वहीं, आज दोनों की शादी को एक साल हो गया है। मौनी अक्सर ही सूरज के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।
Arshad Warsi: जेल की सलाखों के पीछे नजर आए मुन्नाभाई और सर्किट, फिर जमेगी संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी