बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम‘ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एक्टर श्रेयस तलपड़े का आज जन्मदिन है। अभिनेता ने हिंदी फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब गुदगुदाया है। श्रेयस मराठी और हिंदी दोनों फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। श्रेयस मराठी फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने मराठी और हिंदी फिल्म और टेलीविजन क्षेत्र में सफलता हासिल की है। उनके जन्मदिन के खास अवसर पर एक नजर डालते है उनके करियर पर...
Shreyas Talpade: कभी सैंडविच तक नहीं खरीद पाते थे श्रेयस, आज एक फिल्म के लिए मिलते हैं करोड़ों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने-माने मराठी और बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। श्रेयस तलपड़े 20 साल से एक्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने डायरेक्शन से लेकर प्रॉडक्शन और वॉयस ओवर तक की कमान संभाली है। बिना किसी गॉडफादर या फिल्मी कनेक्शन के अपने दम पर पहचान बनाने वाले श्रेयस की कहानी बेहद प्रेरणादायक है।
यह भी पढ़ें: 1.64 करोड़ की ऑडी से लेकर हीरे का कंगन तक, अथिया-केएल राहुल को शादी में मिले बेशकीमती तोहफे
27 जनवरी, 1976 को श्रेयस का जन्म मुंबई में हुआ था। कॉलेज के दौरान ही उन्होंने थिएटर करना शुरू कर दिया था। उनकी एक्टिंग देखकर उन्हें मराठी सीरियल में काम मिलने लगा। मराठी सीरियल्स में काम करने के साथ-साथ वह मराठी ‘ड्रामा’ में भी काम करते थे। एक्टर श्रेयस तलपड़े ने ओम शांति ओम, गोलमाल सीरीज, वाह ताज और इकबाल जैसी हिंदी व मराठी भाषा में 45 फिल्में कीं।
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट करने पर ट्रोल हुए शिव, नॉमिनेट करने पर भड़कीं प्रियंका
फिल्म निर्देशक नागेश कुकुनूर की बहु चर्चित और अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'इकबाल' के साथ श्रेयस ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया। फिल्म इकबाल में श्रेयस के अभिनय की खूब तारीफ हुई और उनको मेनस्ट्रीम फिल्मों के ऑफर भी आने लगे।
मीडिया से बातचीत के दौरान श्रेयस तलपड़े ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था कि उन्होंने अपने करियर में कभी करण जौहर या यशराज की फिल्म में काम नहीं किया। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह काबिल अभिनेता नहीं हैं। श्रेयस तलपड़े की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पास एक सैंडविच खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे और न ही उनके पास किराया देने के पैसे थे। और न ही स्टूडियो के लिए बस से जाने के भी पैसे थे। कड़ी मेहनत और संघर्ष से उन्होंने बहुत नाम कमाया। आज वह करोड़ों कमा रहे हैं। हाल ही में, साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए श्रेयस ने हिंदी में डबिंग की थी। इससे पहले उन्होंने 'द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में हॉलीवुड ऐक्टर बिली आयशर के किरदार को आवाज दी थी।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार यामी गौतम की 'लॉस्ट', क्राइम रिपोर्टर के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री