फिल्म में अगर विलेन यानी खलनायक न हो तो सोचिए की फिल्म कैसी लगेगी। असल जिंदगी हो या फिर पर्दा हर कोई सिर्फ हीरो को ही देखना पसंद करता है लेकिन जब तक कहानी में कोई विलेन न हो तब तक फिल्म देखने का मजा ही नहीं आएगा और हीरो का भी कोई औचित्य नहीं होगा। अगर सही मायने में देखा जाए तो एक अभिनेता को हीरो फिल्म का खलनायक ही बनाता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे खूंखार विलेन हुए हैं जिन्हें पर्दे पर देखकर ही खौफ आ जाता है, लेकिन इन खलनायकों की बेटियां बेहद खूबसूरत होने के साथ ही टैलेंटेड भी हैं और अपने पिता का नाम रोशन कर रही हैं।
Villains Gorgeous Daughters: सांभा से लेकर मोगैंबो तक खतरनाक विलेन्स की खूबसूरत बेटियां, कोई एक्टिंग तो कोई कारोबार में कमा रही नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैकमोहन जिन्हें फिल्म शोले के बाद से ज्यादातर लोगों ने सांभा के नाम से ही जाना है। नकारात्मक किरदारों में अपनी छाप छोड़ने वाले मैकमोहन की बेटी का नाम विनती माकिजानी और मंजरी माकिजानी है। उनकी दोनों बेटियां बेहद खूबसूरत तो है हीं साथ ही वह अपने पिता का नाम भी खूब रोशन कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनती माकिजानी पेशे से प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर होने के साथ अभिनय भी करती हैं। वहीं मंजरी माकिजानी भी एक निर्देशक और लेखक हैं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी हैं।
अमरीश पुरी बेटी का नाम नम्रता पुरी
खलनायकी को एक अलग आयाम पर ले जाने वाले अभिनेता अमरीश पुरी को उनके किरदारों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। अमरीश पुरी ने अपने करियर में कई सकारात्मक किरदार भी किए, लेकिन उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन में होती है। बता दें की अमरीश पुरी की बेटी नम्रता पुरी भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं लगती हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की है। इसके अलावा वह लेडिज गारमेंट का बिजनेस भी करती हैं।
रंजीत बेदी बेटी का नाम दिव्यांका बेदी
एक्टर रंजीत जिन्हें पर्दे पर सिर्फ मार काट और लड़की की इज्जत लूटने जैसी सीन करते हुए ही देखा गया है। उनको देखते ही जैसे नायिका के चेहरे का रंग ही बदल जाता था। बॉलीवुड के इस खतरनाक विलेन की बेटी का नाम दिव्यांका बेदी है और वह पेशे से एक मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर हैं।
किरण कुमार बेटी का नाम सृष्टि
टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों तक में विलेन की भूमिका निभाकर अपनी पहचान बनाने वाले किरण कुमार की बेटी का नाम सृष्टि है जो पेशे से फैशन स्टाइलिस्ट और कंसल्टेंट हैं।