फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरब के लुटेरे भी अमिताभ बच्चन के दीवाने, एक गाना सुनाने पर बख्श दी जिंदगी

Wed, 11 Oct 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Wed, 11 Oct 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
fan of Amitabh Bachchan in arab country
फिल्म जगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ एक ऐसे कलाकार हैं जिनका चार्म इस उम्र में भी बरकरार है। देश ही नहीं पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। अमिताभ यूं ही इतनी ऊंचाइयों पर नहीं पहुंचे हैं उन्होंने ऐसा वक्त भी देखा है जब वो पूरी तरह से कर्ज में डूब गए थे।

 
fan of Amitabh Bachchan in arab country
अमिताभ की जिंदगी आसान नहीं रही है, लेकिन उस मुश्किल वक्त में परिवार का साथ और दृढ़ निश्चय से वो सारी कठिनाई पार कर गए। अब आप उनकी लोकप्रियता का अंदाजा एक बेहतरीन किस्से से लगा सकते हैं। एक व्यक्ति साइकिल से दुनिया की सैर करने निकला। जब वह अरब पहुंचा तो वहां लुटेरों ने उसे बंधक बना लिया और सारा सामान लूट लिया।
fan of Amitabh Bachchan in arab country
इसके बाद वो बहुत मुश्किल से उन्हें समझा पाया कि वह Indian है। इंडिया का नाम सुनते ही लुटेरों के मुंह से एक ही नाम निकला 'अमिताभ बच्चन'। अमिताभ का नाम सुनते ही उस व्यक्ति को राहत मिली। फिर उसने लुटेरों को अमिताभ की फिल्‍म का एक गाना भी सुनाया। इसके बाद लुटेरों ने उस व्यक्ति का सारा सामान उसे लौटा दिया और सकुशल छोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
fan of Amitabh Bachchan in arab country
अब जानते हैं आखिर अमिताभ ने ये लोकप्रियता कैसे हासिल की। अमिताभ शुरू से ही मेहनती रहे हैं। अमिताभ और उनका छोटा भाई अजिताभ पैदल ही स्कूल जाते थे। जब अजिताभ चलते-चलते थक जाते थे तो अमिताभ उन्हें कंधे पर बैठाकर स्कूल ले जाते थे। अमिताभ को acting का बचपन से ही शौक था और उनकी मां तेजी बच्चन को भी सिनेमा बहुत भाता था। 
 
विज्ञापन
fan of Amitabh Bachchan in arab country
अमिताभ बच्चन ने शुरुआत की पढ़ाई सेंटमेरी स्कूल में की। इसके बाद उन्हें नैनीताल के शेरवुड स्कूल में भेजा गया। स्कूल में अमिताभ लगभग हर साल एक्टिंग में पार्टिसिपेट करते थे। अमिताभ की पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' थी। ये फिल्म 1969 को रिलीज हुई थी। कुछ समय बाद उन्हें “आनंद” फिल्म में काम करने का मौका मिला, फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में राजेश खन्ना और अमिताभ थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed