फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन ने पूछा- अगले जनम में मुझसे शादी करेंगी? रवीना टंडन दिया ये जवाब

Fri, 08 May 2020 01:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 08 May 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fan proposes Raveena Tandon for marriage in his next birth actress reply him
Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai

जिद्दी, खिलाड़ी, दिलवाले और जागो जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन की खूब बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। लॉकडाउन की वजह से वो भी दूसरे लोगों के तरह अपने घर में ही सारा वक्त बिता रही हैं। हाल ही में रवीना के सामने एक फैन ने शादी का प्रस्ताव रखा जिसपर अभिनेत्री ने मजेदार जवाब दिया।

Fan proposes Raveena Tandon for marriage in his next birth actress reply him
Raveena Tandon - फोटो : Social Media
दरअसल, रवीना टंडन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिल स्टेशन पर छुट्टी के दौरान ली गईं अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पति अनिल थडानी के साथ नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए रवीना ने लिखा, 'जब गर्मी सहन न हो तो मेरा दिल बर्फीली छुट्टी के सपने देखने लगता है।'
Fan proposes Raveena Tandon for marriage in his next birth actress reply him
Raveena Tandon - फोटो : Social Media

रवीना की इन्हीं तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। उस यूजर ने लिखा, 'रवीना मैडम क्या आप अगले जनम में मुझसे शादी करेंगी?' इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, 'माफ करना सात जनमों की पहले से ही बुकिंग है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Fan proposes Raveena Tandon for marriage in his next birth actress reply him
Raveena Tandon - फोटो : social media

बता दें कि रवीना कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शुरुआत से ही लोगों का उत्साह बढ़ाने में लगी हुई हैं। उन्होंने 'जीतेगा इंडिया जीतेंगे हम' नाम का एक अभियान चला रखा है जिसको देश भर के कोने कोने से भरपूर सहयोग मिल रहा है और उनके इस अभियान की खूब तारीफें भी हो रही हैं। 

विज्ञापन
Fan proposes Raveena Tandon for marriage in his next birth actress reply him
Shah Rukh Khan and Raveena Tandon - फोटो : Social Media

उनके इस अभियान से कई जाने-माने कलाकार जुड़ चुके हैं, जिनके वीडियोज आए दिन रवीना टंडन सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वह इस अभियान के जरिए लोगों से यह भी गुजारिश कर रही हैं कि लोगों की मदद करने में जुटे लोगों से तमीज से पेश आया जाए। साथ ही वह गलत अफवाहों को फैलाने में दूसरों की मदद ना करने की भी विनती करती हैं।

रामायण के सवाल का जवाब नहीं दे पाने को सोनाक्षी ने बताया 'शर्मनाक', बोलीं- आज भी ट्रोल करते हैं लोग

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed