बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे पाने के वजह से बहुत ट्रोल हुई थीं। इस घटना के कई दिन बाद, जब भी रामायण का कहीं जिक्र होता है तो सोनाक्षी को बार-बार ट्रोल किया जाने लगता है। हाल ही में अभिनेत्री ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ लाइव बातचीत की। जिसमें सोनाक्षी ने कहा कि ये उनके लिए काफी शर्मनाक था।
रामायण के सवाल का जवाब नहीं दे पाने को सोनाक्षी ने बताया 'शर्मनाक', बोलीं- आज भी ट्रोल करते हैं लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बीते साल 2019 में सोनाक्षी कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में एक प्रतियोगी के साथ केबीसी में शामिल हुई थीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा था कि 'हनुमान किस के लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे?' सोनाक्षी और प्रतियोगी दोनों इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे। इसके लिए उन्होंने एक्सपर्ट की राय वाली लाइफ लाइन ली थी।
श्री श्री रविशंकर से बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'मैंने रूमा देवी के साथ केबीसी में हिस्सा लिया था। इस दौरान हमसे संजीवनी बूटी को लेकर सवाल किया गया था। उस वक्त मैं और रूमा देवी दोनों शून्य हो गए थे। ईमानदारी से कहूं तो यह थोड़ा शर्मनाक था, क्योंकि हम रामायण पढ़ते और देखते हुए बड़े हुए हैं। लेकिन यह काफी पहले की बात है। यह निराशाजनक है कि लोग अभी भी उस गलती पर ट्रोल कर रहे हैं।'
श्री श्री रविशंकर ने सोनाक्षी को ट्रोल्स गंभीरता से न लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर दूसरों में गलतियां खोजने की कोशिश करते हैं, इसलिए उन्हें यह सकारात्मक रूप से लेना चाहिए कि वे सिर्फ एक गलती पर उन्हें परेशान कर रहे हैं, उससे अधिक को लेकर नहीं।
View this post on Instagram
@aslisona asks. #criticism #staypositive #changewithin
A post shared by Gurudev Sri Sri Ravi Shankar (@srisriravishankar) on
बता दें कि दूरदर्शन पर रामायण के दोबारा प्रसारण के समय मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर तंज कसते हुए कहा था कि रामायण' का दोबारा प्रसारण कई लोगों के लिए उपयोगी है। सोनाक्षी जैसे लोगों को अपनी संस्कृति और इतिहास को जानने में मदद करेगा। इसके बाद सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी का बचाव किया था।
लॉकडाउन में शराब खरीद रही थीं रकुल प्रीत सिंह? अभिनेत्री ने दिया ये मजेदार जवाब