सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में शराब खरीद रही थीं रकुल प्रीत सिंह? अभिनेत्री ने दिया ये मजेदार जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 08 May 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh was buying liquor in lockdown Actress gave this funny answer
Rakul Preet Singh - फोटो : Social Media

लॉकडाउन के बीच सरकार ने कुछ दिन पहले शराब की दुकानें खोलने का फैसला किया। इसके बाद दुकानों के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ते देखी गईं। लाइन में लगकर शराब खरीदते लोगों की कई वीडियो सामने आईं। इस बीच अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का भी एक वीडियो सामने आया, जिसपर कुछ यूजर्स ने कहा कि अभिनेत्री दुकान से शराब खरीद रही थीं।

Trending Videos
Rakul Preet Singh was buying liquor in lockdown Actress gave this funny answer
Rakul Preet Singh - फोटो : Social Media

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम से रकुल प्रीत सिंह का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रकुल मास्क पहने नजर आ रही हैं। वो एक दुकान से कुछ सामान लेकर बाहर निकलती हैं और सड़क पार करने लगती हैं। 

View this post on Instagram

The show must go on with safety and precautions 👍⛑. #rakulpreetsingh was snapped yesterday near a medical shop in Bandra. With masks on it is going to be so difficult to identify celebrities. Or will have to develop pap AI for this now 🔥 #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh was buying liquor in lockdown Actress gave this funny answer
Rakul Preet Singh - फोटो : Social Media

इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या अभिनेत्री दुकान से शराब खरीदने गई थीं? जब ये बात रकुल प्रीत सिंह तक पहुंची तो उन्होंने इस पर जवाब देना जरूरी समझा। रकुल ने एक ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'अरे वाह। मुझे नहीं पता था कि मेडिकल स्टोर भी शराब बेच रहे थे।'

Rakul Preet Singh was buying liquor in lockdown Actress gave this funny answer
Rakul Preet Singh - फोटो : amar ujala, mumbai

हाल ही रकुल प्रीत ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में रासायनिक गैस लीक होने की घटना पर दुख जताया था। उन्होंने अपने अपने ट्वीट में लिखा है, 'विजाग गैस लीक पर बहुत दुख है। मेरी संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित हुए लोगों के साथ है। हालात को काबू में लाने के लिए जल्द ही कदम उठा लिए जाएंगे। मेरे विजाग के लोगों को सुरक्षित रहो...'

विज्ञापन
Rakul Preet Singh was buying liquor in lockdown Actress gave this funny answer
de de pyar de - फोटो : social media

रकुल प्रीत सिंह ने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी नजर आती हैं। वो अजय देवगन और तब्बू के साथ दे दे प्यार दे में नजर आई थीं। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी खबरें आ रही हैं। 

सोलह साल की उम्र में जब सोनू निगम ने गाया स्टेज पर 'अथ श्री महाभारत कथा', वीडियो हो रहा वायरल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed