{"_id":"625faf140027c22d7d65013c","slug":"fan-recreates-kgf-chapter-2-yash-dialogue-hinsa-hinsa-on-his-wedding-card-photos-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF 2 Craze: फैन ने शादी के कार्ड पर छपवाया यश का आइकॉनिक डायलॉग, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF 2 Craze: फैन ने शादी के कार्ड पर छपवाया यश का आइकॉनिक डायलॉग, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केजीएफ 2 वेडिंग कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
"हिंसा, हिंसा, हिंसा ... मुझे यह पसंद नहीं है। मैं इससे बचता हूं! लेकिन ... हिंसा मुझे पसंद करती है, मैं इससे बच नहीं सकता!" यश-स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' के 'रॉकी भाई' का यह आइकॉनिक डायलॉग याद है? जिन लोगों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखा है, उन्हें आपने अक्सर इस डायलॉग को बड़बड़ाते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आपने वेडिंग कार्ड में यश का यह डायलॉग पढ़ा है? जी हां, केजीएफ चैप्टर 2 के दिवाने ने आपनी शादी के कार्ड में यश का यह आइकॉनिक डायलॉग प्रिंट करवाया है।
2 of 4
kgf chapter 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। प्रशंसकों के बीच यश का क्रेज इस कदर है कि केजीएफ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन गया है। यही कारण है कि रॉकी भाई के एक प्रशंसक ने अपनी शादी के कार्ड पर 'हिंसा' संवाद को शादी के हिसाब से रीक्रिएट किया है। शादी के कार्ड की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों ने इसे रॉकी भाई का क्रेज बताया।
3 of 4
केजीएफ 2 वेडिंग कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
13 मई को कर्नाटक के बेलेगवी में श्वेता से चंद्रशेखर नाम का शख्स शादी के बंधन में बंधने वाला है। चंद्रशेखर ने अपनी शादी के कार्ड पर 'केजीएफ चैप्टर 2' का एक डायलॉग लिखवाया है। दुल्हे राजा ने यश के डायलॉग 'हिंसा' को शादी के हिसाब से क्रिएट करते हुए अपने शादी के कार्ड पर प्रिंट करवाया, "शादी, शादी, शादी, मुझे यह पसंद नहीं है, मैं टालता हूं, लेकिन मेरे रिश्तेदार को शादी पसंद है, इसलिए मैं टाल नहीं सकता।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पुष्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
जब भी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो प्रशंसक उसके संवादों को रिक्रिएट करना शुरू कर देते हैं। "पुष्पा, पुष्पा राज, मैं झुकेगा नहीं साला"। अल्लू अर्जुन-स्टारर 'पुष्पा: द राइज़' का यह डायलॉग याद है? इस संवाद से प्रभावित पश्चिम बंगाल के एक छात्र ने अपनी बोर्ड परीक्षा में लिखा, "पुष्पा राज... अपुन लिखेगा नहीं..."।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।