फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beast Box Office Collection Day 7: 'केजीएफ 2' के आगे धराशायी हुई विजय की फिल्म, हिंदी बेल्ट में लाखों में सिमटी कमाई

Wed, 20 Apr 2022 10:55 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 20 Apr 2022 10:55 AM IST
सार

साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंजतार कर रहे थे।

विज्ञापन
Beast Box Office Collection Day 7: Vijay's film beast failed in the competition with 'KGF 2' earn 5 lakhs in Hindi belt
जोसेफ विजय की फिल्म बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंजतार कर रहे थे। हालांकि, बीते हफ्ते रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। केजीएफ 2 के साथ रिलीज हुई यह फिल्म कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म को कुछ खास टक्कर नहीं दे पा रही है। दोनों फिल्मों के कारोबार को देख कहा जा सकता विजय की यह फिल्म केजीएफ 2 से पिछड़ती जा रही है।  

Beast Box Office Collection Day 7: Vijay's film beast failed in the competition with 'KGF 2' earn 5 lakhs in Hindi belt
बीस्ट फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते कुछ दिनों से जहां देशभर में साउथ फिल्मों का बोलबाला है वहीं सुपरस्टार विजय की फिल्म साउथ के अलावा अन्य क्षेत्रों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। दरअसल, बीस्ट के अगले ही दिन रिलीज हुई फिल्म केजीएफ 2 ने ना सिर्फ विजय की स्टार पावर को कम कर दिया बल्कि अभिनेता से जनता की छीन ली। यह वजह है कि अब इस फिल्म की रफ्तार साउथ में भी कम होती जा रही है।

Beast Box Office Collection Day 7: Vijay's film beast failed in the competition with 'KGF 2' earn 5 lakhs in Hindi belt
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच अब फिल्म की मंगलवार को हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। विजय की फिल्म बीस्ट ने अपनी रिलीज के सातवें दिन हिंदी में करीब पांच लाख का कारोबार किया। वहीं, तमिलनाडु में फिल्म ने 2.75 की कमाई की। जबकि दुनिया भर में फिल्म ने लगभग 5 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ अब यह फिल्म वर्ल्डवाइड 195 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beast Box Office Collection Day 7: Vijay's film beast failed in the competition with 'KGF 2' earn 5 lakhs in Hindi belt
बीस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बाते करें तो सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन ने किया है। फिल्म एक रॉ एजेंट पर आधारित है, जिसमें साउथ अभिनेता विजय बतौर मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं। रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे अभिनेता विजय फिल्म में हाइजैक हुए मॉल को आतंकवादियों से बचाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने 100 करोड़ चार्ज किए हैं। विजय के साथ फिल्म अभिनेत्रा पूजा हेगड़े नजर आई हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed