फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म ‘फना’ में आमिर और काजोल का बेटा बना ये बाल कलाकार बन गया निर्देशक, उठाया इस नेक काम का बीड़ा

Wed, 18 Nov 2020 11:49 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 18 Nov 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
fanaa child artist Ali Haji has become director will direct film Justice for Good Content
अली हाजी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लंदन की जिस कंपनी ने दमदार अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ ‘रैट ऑन हाईवे’ और अपनी फिल्म ‘परीक्षा’ से खूब वाहवाही बटोरने वाले अभिनेता आदिल हुसैन के साथ ‘फुटप्रिंट्स ऑन वॉटर’ जैसी फिल्में बनाने का एलान कर रखा है, उसी कंपनी ने एक और दिलचस्प फिल्म पूरी कर ली है, ‘जस्टिस फॉर गुड कंटेंट’। गुड कंटेंट यहां एक इंसान का नाम है और इसकी रोचक कहानी को जो शख्स परदे पर पेश करने जा रहे है, वह भी कम दिलचस्प नहीं है।

fanaa child artist Ali Haji has become director will direct film Justice for Good Content
अली हाजी - फोटो : file photo

याद हैं आपको फिल्म ‘फना’ में आमिर खान और काजोल का सुंदर सा बेटा या फिर फिल्म ‘ता रा रम पम’ में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी का गोलू मोलू? ये दोनों किरदार जिस बाल कलाकार अली हाजी ने किए थे, वह अब बड़े हो चुके हैं। इतने बड़े कि अब खुद फिल्में लिखते हैं और उन्हें निर्देशित भी करते हैं। इन्हीं अली हाजी की बनाई पहली फिल्म है, ‘जस्टिस फॉर गुड कंटेंट।’

fanaa child artist Ali Haji has become director will direct film Justice for Good Content
अली हाजी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘जस्टिस फॉर गुड कंटेंट’ के सितारों में शामिल हैं राज जुत्शी, डेलनाज ईरानी, विजय पाटकर, सुरेश मेनन और राजकुमार कनौजिया आदि, इत्यादि। कहानी है एक समझदार, बुद्धिमान और उद्मशील युवक गुड कंटेंट की जो सिनेमा बनाने निकला है। अली हाजी को ये कहानी ही इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इस पर काम करने का फैसला कर लिया। अली कहते हैं, ‘मेरे साथ फिल्म की कहानी पर काम करने वाले सह लेखक पालवी का ये विचार है। मुझे तो इस बारे में काफी कुछ पता ही है कि कैसे एक लेखक और एक फिल्ममेकर के बीच के रिश्ते यहां पनपते हैं, बनते हैं, बिगड़ते हैं। फिल्म में ये विषय लिखा ऐसे गया है कि खुद मैं पहली बार इसे सुनने के बाद पेट पकड़कर देर तक हंसता रहा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
fanaa child artist Ali Haji has become director will direct film Justice for Good Content
अली हाजी - फोटो : file photo

बाल कलाकार से फिल्म निर्देशक बनने के सफर में दिक्कतें तो खूब आईं होंगी, पूछने पर अली हाजी बताते हैं, ‘मेरी ये यात्रा बहुत मस्त रही है। हाल तक तो मैं एक्टिंग ही करता है। मैंने फिल्ममेकर बनने का फैसला तो काफी पहले कर लिया था लेकिन इसके लिए लोगों का आप पर भरोसा होना भी जरूरी है। अपनी उम्र के हिसाब से मैं तैयारी करता रहा और मैंने अपनी मेहनत से काफी सबक भी सीखे हैं।’

विज्ञापन
fanaa child artist Ali Haji has become director will direct film Justice for Good Content
अली हाजी - फोटो : file photo

आमिर खान, काजोल, सैफ अली खान और रानी मुखर्जी जैसे सितारों के साथ अभिनय के दिनों की याद दिलाने पर हाजी कहते हैं, ‘देश के चंद बहुत बड़े सितारों के साथ काम करने के इन मौकों को मैं अपनी किस्मत ही मानता हूं। मैंने इन सबसे सबसे बहुत कुछ सीखा है। मैं इन सीखों को सबक नहीं बल्कि सत्कर्म मानता हूं।’

पढ़ें: बिहार की लड़की की शादी में जाएंगे सोनू सूद, सोशल मीडिया पर स्वीकार किया निमंत्रण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed