फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन की नई नवेली दुल्हनिया को देख भड़के फैंस, कहा- शादी के बाद सफेद चूड़ा क्यों?

Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fans gets angry after Seeing Varun Dhawan Bride Natasha Dalal white bangles
नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ सात फेरे लेने के बाद नताशा दलाल अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद जहां वरुण अपने काम में जुट गए, वहीं उनकी पत्नी नताशा दलाल भी घर के बाहर स्पॉट की गईं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें नताशा कार से उतरते हुए दिख रही हैं। फोटो में नताशा दलाल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक स्वेटर के साथ मैचिंग पैन्ट पहनी है।

Fans gets angry after Seeing Varun Dhawan Bride Natasha Dalal white bangles
नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही उन्होंने कोरोना को ध्यान में रखते हुए मास्क भी पहना है। इस दौरान उनके हाथों में चूड़ा, और गले में पतली से चैन देखी जा सकती है। उनके हाथ और पैरों की मेहंदी भी साफ नजर आ रही है। हालांकि, नताशा का ये लुक फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। दरअसल, इस दौरान उन्होंने सफ़ेद रंग का चूड़ा पहना था, जिसके चलते वह ट्रोल हो गईं। एक यूजर ने पूछा, ' शादी के बाद सफेद चूड़ा क्यों? वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'ये किस तरह के कपड़े पहने हैं।'


 
Fans gets angry after Seeing Varun Dhawan Bride Natasha Dalal white bangles
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : Instagram

बता दें कि नताशा ने वरुण के साथ अलीबाग के द मैंशन हाउस में सात फेरे लिए थे। नताशा के साथ शादी के बाद वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की. इस तस्वीर में वह पत्नी नताशा के साथ दिखे। फोटो में वरुण धवन और नताशा सिल्वर आउटफिट में नजर आए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए वरुण ने लिखा था, 'जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया'।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fans gets angry after Seeing Varun Dhawan Bride Natasha Dalal white bangles
Varun Dhawan and Natasha Dalal
नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर हैं। नताशा का खुद का ब्रांड लेबल है। उन्होंने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क से की है। न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी करने के बाद नताशा साल 2013 में भारत लौटी थीं। वरुण और नताशा बचपन से दोस्त रहे हैं। वरुण नताशा को कई पार्टीज और बॉलीवुड की गैदरिंग्स में साथ देखा जाता रहा है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Fans gets angry after Seeing Varun Dhawan Bride Natasha Dalal white bangles
वरुण धवन ने पोस्ट साझा कर कहा शुक्रिया
शादी के बाद वरुण धवन ने ट्वीट कर फैन्स को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ''पिछले दिनों मुझे और नताशा को जो आप लोगों से प्यार और पॉजिटिविटी मिली है, वह मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं हर व्यक्ति को दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं। अपना प्यार ऐसे ही देते रहें।''
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed