फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Troll: 'गलतियों पर क्षमा' वाली क्लिप देख आमिर के पीछे पड़े ट्रोल्स, बोले- पक्का अकाउंट हैक हो गया

Thu, 01 Sep 2022 03:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 01 Sep 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Fans Reacted on Apology on Aamir Khan Productions page after Laal Singh Chaddha Flop ask if account is hacked
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

लाल सिंह चड्ढा की रिलीज होने से पहले आमिर खान लगातार मुश्किलों में घिरे रहे। उन्हें सोशल मीडिया पर बार-बार ट्रोल किया गया और यह सिलसिला लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद भी जारी है। अब आलम यह है कि आमिर खान कुछ भी करते हैं तो वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। ताजा मामला उनके प्रोडक्शन हाउस के ट्विटर हैंडल से किए गए क्षमा मांगने के एक क्लिप से जुड़ा हुआ है। इसके बाद ट्रोल्स एक बार फिर उनके पीछे पड़ गए और उनका अकाउंट हैक होने का दावा करने लगे। 

Fans Reacted on Apology on Aamir Khan Productions page after Laal Singh Chaddha Flop ask if account is hacked
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने जैन दसलाक्षणी की शुरुआत होने के अवसर पर अपने ट्विटर हैंडल पर एक क्लिप साझा की। इसमें मिच्छामि दुक्कड़म लिखते हुए जाने-अनजाने हुई गलतियों को लेकर क्षमा मांगी गई। इसके बाद कुछ लोगों ने आमिर खान के समर्थन में कमेंट किए, जबकि कुछ लोगों ने अकाउंट हैक होने का दावा कर दिया। 

Fans Reacted on Apology on Aamir Khan Productions page after Laal Singh Chaddha Flop ask if account is hacked
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्लिप में कहीं गई यह बात
मिच्छामि दुक्कड़म वाली क्लिप में वॉयस ओवर भी है। इसमें कहा गया कि हम सब इंसान हैं और गलतियां हमसे होती ही हैं। कभी बोल से, कभी हरकतों से, कभी अनजाने में, कभी गुस्से में, कभी मजाक में, कभी नहीं बात करने से... अगर मैंने किसी भी तरह से आपका दिल दुखाया हो तो मैं मन वचन काया से क्षमा मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fans Reacted on Apology on Aamir Khan Productions page after Laal Singh Chaddha Flop ask if account is hacked
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होता है मिच्छामि दुक्कड़म का मतलब?
बता दें कि इस पोस्ट के पीछे जैन धर्म मानने वालों का त्योहार है। दरअसल, भादो मास की चतुर्थी के दिन श्वेतांबर जैनों का पर्यूषण पर्व खत्म हुआ, जबकि दिगंबर जैनों का दसलाक्षणी पर्व की शुरुआत हुई, जिसके मद्देनजर यह पोस्ट किया गया। मिच्छामि दुक्कड़म के माध्यम से जैन धर्म को मानने वाले अपने सभी जानकारों से जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं। 

विज्ञापन
Fans Reacted on Apology on Aamir Khan Productions page after Laal Singh Chaddha Flop ask if account is hacked
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रोल्स ने इस तरह ले लिए मजे
आमिर खान प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल से यह पोस्ट होने के बाद ट्रोल्स हरकत में आ गए। कुछ लोग तो अकाउंट हैक होने का दावा करने लगे। उन्होंने कहा कि यह अकाउंट निश्चित रूप से हैक हो गया है। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आमिर खान तुम इतने कमजोर नहीं हो। तुमने कोई भी गलती नहीं की है। बिना मतलब माफी क्यों मांग रहे हो?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed