बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने फॉलोवर्स को जानकारी दी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। साथ ही चेतावनी भी दी कि लोग उनके अकाउंट से भेजे गए किसी भी लिंक को क्लिक ना करें। इस सूचना के लिए फैन्स ने एक्टर का शुक्रिया अदा किया। मगर बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने मनोज बाजपेयी के इस पोस्ट पर ऐसा कमेंट किया कि उनका मजाक उड़ने लगा।
हैक हुआ 'सरदार खान' का अकाउंट, पर मजाक उड़ा तुषार कपूर का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुषार कपूर ने मनोज बाजपेयी को जवाब दिया, 'हां मुझे आपके अकाउंट से मैसेज आया है।'
Ya I got a msg from your account Don’t worry Tushar, no one will hack your account. 😂
तुषार कपूर ने जैसे ही यह ट्वीट किया, मनोज बाजपेयी के एक फॉलोवर ने उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा-
यही नहीं, मनोज बाजपेयी को भी अपने इस पोस्ट पर लोगों से ऐसे कमेंट्स मिले-
बताइए सरदार खान के अकाउंट पे सेंध मार दी लोगों ने । कह के लीजिएगा । https://t.co/qlMRTwOLVo Don’t watch xxx websites ... told you 😜
एक फॉलोवर ने तो मनोज बाजपेयी का मजाक उड़ाते हुए सलाह दे दी कि उन्हें पॉर्न वेबसाइट के लिंक नहीं क्लिक करने चाहिए!
Me too!!! And i found this pic when i opened! pic.twitter.com/Lc6omWm47x
— Abhay Aswal (@Abhy_Aswl) March 15, 2018
गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी से पहले बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, भाजपा के महासचिव राम माधव, राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता और पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के ट्विटर अकाउंट्स भी हैक कर लिए गए थे।