फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo: भाई साजिद खान पर बोलने से बचीं फराह खान, मीडिया को नहीं दिया कोई जवाब

Thu, 25 Oct 2018 10:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
farah khan did not answer on sajid khan to media
Farah Khan

#MeToo में डायरेक्टर साजिद खान भी नपे। उन पर यौन शोषण के आरोप लगने से बॉलीवुड में बड़ा हंगामा मच गया था। ऐसे में साजिद को फिल्म हाउसफुल 4 से हाथ धोना पड़ा। उन पर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। बता दें कि साजिद की बहन और डायरेक्टर फराह खान एक इवेंट में साजिद पर लगे आरोप पर बोलने से बचती नजर आईं..

 

farah khan did not answer on sajid khan to media
Farah Khan and Shahrukh Khan

बता दें कि बुधवार को हुए एक कार्यक्रम में फराह खान ने शिरकत की थी। इस इवेंट में अमिताभ, जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और मनीष पॉल भी मौजूद थे। कार्यक्रम में जब फराह से भाई साजिद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर सवाल किया तो वो वहां से यह कहकर निकल गईं 'अब हमे चलना चाहिए।' 

farah khan did not answer on sajid khan to media
farah khan

इससे पहले भाई पर यौन शोषण के आरोप लगने पर फराह ने एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने लिखा था 'यह समय मेरे परिवार के लिए आहत करने वाला है और हमे मुश्किल दौर में संभलकर काम करने की जरूरत है, अगर मेरे भाई साजिद ने ऐसा किया है तो उसे इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी क्योंकि मैं इस तरह के बर्ताव के लिए उसका साथ नहीं दूंगी और मैं आहत हुईं महिलाओं के साथ हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
farah khan did not answer on sajid khan to media
sajid khan

बता दें कि साजिद खान ने भी अपने ऊपर लगे आरोपो को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था 'मुझ पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं, इसके बाद मेरे परिवार, फिल्म हाउसफुल 4 के निर्माता और पूरी स्टारकास्ट पर भी दबाव बनाया गया, इसलिए मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं और फिल्म से खुद को दूर करता हूं, जब तक मैं अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित नहीं कर देता मीडिया से गुजारिश है कि बिना सच जाने कोई फैसला ना ले।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed