{"_id":"5bd18dbebdec2269796a9331","slug":"sukhwinder-singh-reaction-on-jasleen-matharu-claim-that-she-has-been-date-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जसलीन को डेट करने वालों दावों को सुखविंदर ने बताया झूठा, कहा-उसके पिता से बात करूंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जसलीन को डेट करने वालों दावों को सुखविंदर ने बताया झूठा, कहा-उसके पिता से बात करूंगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Jasleen Matharu
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे परदे का चर्चित शो बिग बॉस 12 काफी सुर्खियों में है। इस बार शो की शुरुआत जहां सिंगल और जोड़ी कंटेस्टेंट के तौर पर हुई, वहीं अब सभी कंटेस्टेंट अकेले-अकेले खेल रहे हैं। इस शो में जिन कंटेस्टेंट की ज्यादा चर्चा हो रही है वह है भजन गायक अनूप जलोटा और गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की जोड़ी। बीते दिनों जसलीन ने बिग बॉस के घर में खुलासा किया था कि वह अनूप जलोटा से पहले बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह को डेट कर चुकी हैं।
jasleen matharu
- फोटो : file photo
जसलीन के इस खुलासे के बाद अफवाहों का बाजार गरम हो गया था। वहीं जसलीन मथारू के साथ अपने रिश्तों को लेकर गायक सुखविंदर सिंह ने अब अपनी प्रक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि सुखविंदर ने जसलीन के दावों को एकदम झूठा बताया है। उनका कहना है कि जसलीन और वह काफी अच्छे दोस्त हैं। सुखविंदर और जसलीन के पारिवारिक संबंध है।
sukhwinder
- फोटो : amarujala
अपनी बात को विस्तार से बताते हुए सुखविंदर सिंह ने कहा- 'जसलीन और मैं पिछले 6 सालों से अच्छे दोस्त हैं। मेरे कई शोज में वह मेरे साथ रही हैं और उनके परिवार से भी मेरे काफी नजदीकी संबंध हैं। यहां तक कि बिग बॉस में जाने से एक दिन पहले उनकी मां और पिता मेरे घर पर आए थे। जसलीन ने केक काटा था और हम लोगों ने काफी अच्छा वक्त बिताया था। जसलीन मुझे बबलू बुलाती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sukhwinder
- फोटो : amarujala
सुखविंदर सिंह ने आगे बताया, 'मैं और जसलीन दोस्तों के साथ फिल्में देखने जरूर जाते हैं लेकिन हमने कभी भी एक-दूसरे को डेट नहीं किया है। मैं हैरान हो रहा हूं कि उन्होंने बिग बॉस के घर में जाकर ऐसी बात कही है। मैं उनके पिता से इस बारे में बात करूंगा।' बता दें कि जसलीन ने बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कहा था कि वह बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह को डेट कर चुकी हैं। यह बात जानने के बाद घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट हैरान रह गए।
विज्ञापन
jasleen matharu
- फोटो : file photo
वहीं दूसरी ओर शो में जैसे ही जसलीन ने अपने सीक्रेट के बार में बताया तो अनूप जलोटा बिल्कुल भी हैरान नहीं दिखे। बल्कि उन्होंने बताया कि जसलीन और सुखविंदर के रिलेशन के बारे में उन्हें पहले से ही पता था। अनूप ने कहा कि यह बात उन्हें जसलीन के करीबी ने पहले ही बता दी थी। हालांकि उन्होंने कभी यह बात जसलीन के आगे जाहिर नहीं की थी। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में पहुंचने से पहले सभी कंटेस्टेंट को अपनी जिंदगी के कुछ सीक्रेट्स के बारे में शो के मेकर्स को बताना होता है। फिर शो के बीच में एक खास टास्क के दौरान इन सीक्रेट्स का खुलासा करना होता है।