फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: बच्चों के नाम पर ट्रोल करने वालो को फराह खान का मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'तू तेरे बच्चों को संभाल...'

Tue, 31 Aug 2021 12:11 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 31 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farah Khan reply to trolls in name of children says You handle your children
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान एक बार फिर अपना टॉक शो लेकर आए हैं। जिसका नाम है 'पिंच' है। इस शो में बड़े-बड़े कलाकारों को बुलाया जाता है। साथ ही ट्रोल उनके बारे में क्या बात करते हैं इस बारे में बताते हैं। इस बार शो में फराह खान की एंट्री होने वाली है और इस एंट्री से धमाल मचने वाला है। इसका एक टीजर भी जारी हो चुका है। फराह खान को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं है। इस वीडियो की शुरुआत में ही फराह खान कहती हैं कि, 'जिसके भी हाथ में फोन होता है वो खुद को फिल्म क्रिटिक समझता है।' इस दौरान उन्हों फिल्म 'तीस मार खान' के दौरान झेले गए क्रिटिसिज्म पर भी बात की।



शो के दौरान ही फराह खान ने कई सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स पढ़े। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मोटी के बच्चे इतने सूखे क्यों?' इस ट्रोलर के कमेंट का जवाब देते हुए फराह खान कहती है, 'सुन, तू तेरे बच्चों को संभाल, मैं मेरे बच्चों को संभाल लूंगी।' 

View this post on Instagram

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

Farah Khan reply to trolls in name of children says You handle your children
फराह खान

वहीं, एक ट्रोलर ने फराह खान से पूछा था कि 'मोटी के बच्चे इतने सूखे क्यों हैं?' फराह इस शो में इसका भी जवाब देंगी कि उन्होंने ट्रोलर्स को क्या जवाब दिया? आपको बता दें कि पिंच शो के पिछले एपिसोडों में कई तरह के खुलासे हुए हैं।

Farah Khan reply to trolls in name of children says You handle your children
फराह खान - फोटो : Social Media

इस शो कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान इस शो की मेहमान होंगी और कई खुलासे करेंगी। इसके प्रोमो में फराह खान ने यह बात कबूल की है कि वो उन ट्रोलर्स को ब्लॉक करती हैं, जो उन्हें 'तीस मार खान' के लिए ट्रोल करते हैं। फराह ऐसे ट्रोलर्स से कहती हैं कि भाई अब 10 साल हो चुके, आगे बढ़ जा अब। वो ट्रोलर्स के खिलाफ अपना गुस्सा यह कहकर उतारती हैं कि जिसके पास फोन है, वो क्रिटिक है, और हमें फिल्में के बारे में सब मालूम हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farah Khan reply to trolls in name of children says You handle your children
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

फराह ने बताया कि अगर वो अपने ट्विटर अकाउंट पर "हैलो" भी लिखती हैं, तो ट्रोलर्स कहते है, 'नमस्ते नहीं बोल सकती, सलाम नहीं बोल सकती।' जब एक यूजर ने उनके बच्चों का मजाक बनाते हुए कहा कि आपके बच्चे इतने सूखे क्यों हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि भाई तू अपने बच्चों को संभाल, मैं अपने को संभाल लूंगी। फराह खान का कहना है कि वो ट्रोलर्स को गंभीरता से नहीं लेती हैं। उन्होंने नेपोटिज्म के मुद्दे पर कहा कि नेपोटिज्म के बारे में बात करने के बाद भी आप शाहरुख की बेटी या करीना के बेटे की तस्वीरों को ही देखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Farah Khan reply to trolls in name of children says You handle your children
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं फराह खान

फराह खान फिल्म निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर हैं।  उन्होंने 100 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफी की है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम मेनका है, जो कि स्क्रीनराइटर हनी ईरानी की बहन हैं। फराह की पढ़ाई सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से हुई है। उन्होंने 2004 में शिरीष कुंदूर से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं। शिरीष फिल्म 'मैं हूं ना' के फिल्म एडिटर और 'जोकर' फिल्म के निर्देशक थे। उन्हें 5 बार फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उनकी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' थी, जिसमें शाहरुख मुख्य किरदार में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed