फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण के बाद अब मानुषी छिल्लर को लांच करेंगी फराह खान, मिस वर्ल्ड 2017 का जीता था खिताब

Fri, 11 Jan 2019 09:20 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 11 Jan 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
farah khan will launch miss world 2018 manushi chhillar in bollywood
farah khan

बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्रॉफर और फिल्म मेकर फराह खान एक बार फिर बड़ा धमाल करने की फिराक में हैं। खबर है कि वह मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में लांच करने जा रही हैं। इससे पहले फराह खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी लांच किया था जो आज फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। गौरतलब है कि फराह और मानुषी के फिल्म को लेकर बात भी हुई है।

farah khan will launch miss world 2018 manushi chhillar in bollywood
Manushi

साल 2008 में फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फराह खान ने ही लांच किया था जिसके बाद से दीपिका ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब मनोरंजन की अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला के हवाले से खबर है कि फराह खान अब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को बड़े परदे पर उतारने जा रही हैं।

farah khan will launch miss world 2018 manushi chhillar in bollywood
Manushi

वेबसाइट के मुताबिक, फराह और मानुषी की आज मुलाकात हुई जहां उन्होंने फिल्म प्रोजेक्ट पर बात की और मानुषी ने इस पर काम भी करना शुरू कर दिया है। इससे पहले दोनों गोवा में भी इस बारे में बात कर चुके हैं। बता दें कि मानुषी कई बार फिल्मों में आने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। इतना ही नहीं बीते वर्ष मानुषी को अभिनेता रणवीर सिंह संग एक टीवी विज्ञापन में भी देखा गया था। विज्ञापन में मानुषी की एक्टिंग को सराहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
farah khan will launch miss world 2018 manushi chhillar in bollywood
Manushi Chhillar

इससे पहले मानुषी बीते वर्ष एलेन डीजेनेरेस शो के सेट पर भी गईं थी जहां उनके फैन्स उन्हें देख बहुत ही उत्साहित हो गए थे। इस दौरान वह खुद को शाहरुख और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के एक 'पलट' सीन को करने से नहीं रोक पाई थीं। ये देख उनके फैन्स खुशी से झूम उठे थे। 

विज्ञापन
farah khan will launch miss world 2018 manushi chhillar in bollywood
manushi chillar - फोटो : instagram

आखिर में आपको बता दें कि साल 2017 में 17 साल बाद भारत के नाम मिस वर्ल्ड का खिताब मानुषी छिल्लर के जरिए नसीब हुआ था। इससे पहले साल 2000 में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ये खिताब देश के नाम किया था। बीते वर्ष 2018 के नवंबर महीने में चीन के सान्या सिटी एरिना में मानुषी को ये ताज पहनाया गया था। मानुषी एक मेडिकल की छात्र रह चुकी हैं और यह उनका सपना था कि वह मिस वर्ल्ड का खिताब अपने और देश के नाम करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed