फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्में फ्लॉप होते ही कटरीना बॉलीवुड छोड़ पहुंची साउथ, महेश बाबू संग कर सकती हैं काम

Fri, 11 Jan 2019 07:59 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साइस्ता सैफी Updated Fri, 11 Jan 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Katrina can work film with Mahesh Babu
katrina kaif - फोटो : instagram
बॉलीवुड की बार्बी डॉल कटरीना कैफ को अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में कटरीना ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आई थीं, हालांकि इस फिल्म में वह अपने डांस और एक्टिंग का जादू लोगों पर चलाने में कामयाब नहीं रहीं, लेकिन इन दिनों कटरीना साउथ फिल्मों की तरफ अपना रुख करती नजर आ रही हैं। 
Katrina can work film with Mahesh Babu
mahesh babu
बता दें साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी अगली फिल्म महर्षि की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को कास्ट करने की तैयारी चल रही है। फिल्म मेकर्स ने बॉलीवुड की कई अदाकाराओ के नाम पर विचार विमर्श करने के बाद कटरीना कैफ को फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया है। 
 
Katrina can work film with Mahesh Babu
mahesh babu
फिल्म महर्षि को अप्रैल में रिलीज किया जाएगा। बता दें फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। फिल्म के लिए ज्यादातर किरदारों का चुनाव भी हो चुका है। वहीं फिल्म मेकर्स ने कटरीना को अप्रोच करने का मन भी बना लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina can work film with Mahesh Babu
Mahesh Babu
बता दें वहीं खबरें तो यह भी है कि साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। इन दिनों उनका फोकस अपनी आने वाली फिल्म महर्षि पर है। वहीं इसके बाद भी उनके पास साउथ के कई और प्रोजेक्ट्स हैं। इस फिल्म के बाद वह डायरेक्टर सुकुमार के साथ एक और फिल्म करने की तैयारी कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Katrina can work film with Mahesh Babu
katrina kaif - फोटो : instagram
बता दें कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म के लिए कटरीना हां कर सकती है और अगर वह इस प्रोजेक्ट को अपने हाथ में लेती हैं तो यह उनके करियर की तीसरी तेलुगु फिल्म होगी। इससे पहले कटरीना ने वेंकटेश के साथ मालिसवर फिल्म की थी। वहीं उनकी दूसरी तेलुगु फिल्म नंदामुरी बालाकृष्णा के साथ अल्लारी पिद्दुगु थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed