Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar are getting married on February 19 at the Akhtars Khandala farmhouse know the every update
{"_id":"620eb18c3b8dc251f05790c7","slug":"farhan-akhtar-and-shibani-dandekar-are-getting-married-on-february-19-at-the-akhtars-khandala-farmhouse-know-the-every-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farhan-Shibani Wedding: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की तैयारियां जोरों पर, बुक किए खंडाला के आस-पास के सभी बंगले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farhan-Shibani Wedding: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की तैयारियां जोरों पर, बुक किए खंडाला के आस-पास के सभी बंगले
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फरहान और शिबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस समय टीवी जगत और बॉलीवुड में तो जैसे एक के बाद एक शादियों का दौर चल रहा है। हाल ही में कई मशहूर सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं। अब बॉलीवुड के पावर कपल एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी एक-दूजे संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में फरहान की बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी सामने आईं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान और शिबानी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में कई सितारों ने शिरकत की। इस समय दोनों की शादी एक के बाद एक अपडेट सामने आ रही है। अब खबर है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी में अपने मेहमानों के लिए खंडाला और उसके आस-पास के सभी बंगले बुक कर लिए हैं। जहां मेहमानों की हर सुख-सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
2 of 4
फरहान और शिबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 19 फरवरी को फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों की शादी की रस्में भी शुरु हो गई हैं और शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। घर तक जाने वाले पूरे रास्ते को लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है। ये कपल खांडाला के फार्महाउस में एक दूसरे संग सात फेरे लेगा। दोनों ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन को भी काफी निजी रखा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में भी तकरीबन सिर्फ 50 से 60 मेहमान आने की उम्मीद है।
फरहान-शिबानी की वेडिंग गेस्ट लिस्ट शामिल हैं ये नाम
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी के मेहमानों की लिस्ट में मेयांग चांग, समीर कोचर, गौरव कपूर, मोनिका डोगरा, रितेश सिदवानी और रिया चक्रवर्ती का नाम शामिल है। सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख का नाम भी शामिल है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि वह शादी में शामिल होंगे या नहीं। कपल अपनी शादी को बेहद निजी रखना चाहता है, इसलिए शादी में सिर्फ बेहद करीबी और परिवार के लोगों के शामिल होने की खबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फरहान और शिबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपनी शादी को बेहद सिंपल रखना चाहते हैं, इसलिए मेहमानों को भी सिंपल कपड़ो में आने को कहा गया है। शादी को सिंपल बनाने के लिए मेहमानों से पेस्टल और सफेद जैसे हल्के रंग के कपड़े पहनने को कहा गया है। इसके अलावा कपल चाहता है कि शादी में ज्यादा शोर-शराबा भी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।