{"_id":"620ea8df40e2d20109304059","slug":"farhan-akhtar-shibani-dandekar-will-not-have-a-nikah-or-marathi-wedding-know-the-full-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farhan-Shibani Wedding: न निकाह पढ़ेंगे और ना ही मराठी रस्में होंगी, इस खास अंदाज में शादी रचाएंगे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farhan-Shibani Wedding: न निकाह पढ़ेंगे और ना ही मराठी रस्में होंगी, इस खास अंदाज में शादी रचाएंगे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:38 AM IST
सार
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को शादी रचाने वाले हैं। दोनों खंडाला में बेहद ही सिंपल शादी करेंगे, जिसमें दोनों के सिर्फ करीबी लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
फरहान और शिबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड के पॉवर कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 17 फरवरी को फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसे पूरी तरह प्राइवेट रखने की कोशिश की गई। फरहान और शिबानी की शादी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ में दावा है कि दोनों निकाह पढ़ेंगे। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि दोनों मराठी रीति-रिवाज में शादी कर सकते हैं। लेकिन अब तक कुछ साफ नहीं हुआ। इन सबके बीच दोनों की शादी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर न तो निकाह पढ़ने वाले हैं और ना ही दोनों मराठी रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाएंगे। बल्कि दोनों ने अपनी शादी को अलग अंदाज में करने का सोचा है। शिबानी और फरहान बेहद ही सिंपल शादी चाहते हैं।
2 of 5
फरहान और शिबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपनी शादी को बेहद ही सिंपल रखना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने मेहमानों को भी साधारण और सिंपल कपड़ों में आने के लिए कहा है। उन्होंने मेहमानों से शादी को सिंपल बनाए रखने के लिए पेस्टल और सफेद जैसे रंग पहनने के लिए कहा है। शिबानी और फरहान ये भी चाहते हैं कि उनकी शादी में कोई शोर-शराबा ना हो।
3 of 5
फरहान और शिबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
करीबी सूत्र ने आगे ये भी बताया कि दोनों में से एक मुस्लिम हैं और एक हिंदू हैं। इसी वजह से वह नहीं चाहते कि दोनों में से भी कोई एक-दूसरे की धार्मिक परंपराओं को मानने के लिए मजबूर हो। इसी वजह से दोनों ने अपनी मन्नतें लिख ली हैं, जिसे वह 19 तारीख को शादी वाले दिन पढ़ेंगे। शिबानी और फरहान को जानने वाले लोग ये भी अच्छे से जानते हैं कि दोनों का प्यार धार्मिक परंपरा से ऊपर है। इसी वजह से दोनों ने एक-दूसरे को पूरी आजादी दी है। शादी के लिए उन्होंने बेहद ही सुंदर प्लानिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र ने ये भी बताया कि फरहान और शिबानी खंडाला में शादी करेंगे। यहां पर मेहमानों के रहने के लिए बंगले में बुकिंग भी हो चुकी है। इस दौरान मेहमानों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। इस बुकिंग को दोनों ने जाकर खुद किया है। 19 तारीख को होने वाले समारोह के लिए जोरो शोरों से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में दोनों के करीबी मेहमान ही शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, शादी में सिर्फ 50 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इसमें मेयांग चांग, गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिदवानी और रिया चक्रवर्ती शामिल हैं। मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी नाम है। हालांकि, इस अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।