फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Famous Bollywood Item Girls: 'आइटम गर्ल' बनकर रातों-रात मशहूर हुई थीं ये अभिनेत्रियां, जानिए अब कहां हो गईं गायब?

Thu, 17 Feb 2022 11:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 17 Feb 2022 11:56 PM IST
सार

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो आइटम गर्ल के रूप में मशहूर हुईं। लेकिन आज कुछ अभिनेत्रियां इंडस्ट्री से दूर हैं। आइए उनके बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Item Girls natasa stankovic to yana gupta These actresses became famous overnight by becoming Item Girl know where they these actresses
Claudia Ciesla, negar khan - फोटो : सोशल मीडिया

आइटम सॉन्ग फिल्मों की जान होते हैं। इन गानों के लिरिक्स फैंस की जुबां पर चढ़ जाते हैं तो साथ ही इनमें अभिनेत्री द्वारा हॉटनेस से लेकर कालित अदाओं तक सब कुछ परोसा जाता है जिस वजह से आइटम सॉन्ग रिलीज होते ही छा जाते हैं। आइटम सॉन्ग की वजह से अभिनेत्रियों की पॉपुलैरिटी में भी चार चांद लग जाते हैं लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि इन गानों की वजह से ही कई अभिनेत्रियां सिर्फ इंडस्ट्री की आइटम गर्ल बनकर रह जाती हैं। आज आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में हिट आइटम सॉन्ग किए। लेकिन आज के समय में वह इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं।



निगार खान
निगार खान नॉर्वे की मशहूर मॉडल हैं। वह पॉपुलर आइटम सॉन्ग 'चढ़ती जवानी' के रिमिक्स में नजर आई थीं। इस गाने में उन्हें खूब पसंद किया गया। वह आखिरी बार 2015 में फिल्म ‘दो चेहरे’ में दिखी थीं। इसके बाद से ही वह इंडस्ट्री से दूर हैं।

Bollywood Item Girls natasa stankovic to yana gupta These actresses became famous overnight by becoming Item Girl know where they these actresses
नताशा स्टैनकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

नताशा स्टैनकोविच
इस लिस्ट में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी और सर्बिया की मॉडल नताशा स्टैनकोविच का नाम भी शामिल है। नताशा ने बॉलीवुड में साल 2013 में कदम रखा था। उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ का आइटम सॉन्ग ‘अइयो जी’ किया था। इसमें नताशा के अंदाज की खूब चर्चा हुई थी। नताशा सिंगर बादशाह के साथ गाने ‘डीजे वाले बाबू’ में भी नजर आई थीं। नताशा अब अपनी लाइफ में बिजी हैं और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Bollywood Item Girls natasa stankovic to yana gupta These actresses became famous overnight by becoming Item Girl know where they these actresses
क्लाउडिया - फोटो : सोशल मीडिया

क्लाउडिया
क्लाउडिया अक्षय कुमार के साथ फिल्म '786' के आइटम सॉन्ग ‘बलमा’ में नजर आई थीं। इस गाने ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया था लेकिन आज के समय में इस गाने में नजर आई क्लाउडिया फिल्मी दुनिया से गायब हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Item Girls natasa stankovic to yana gupta These actresses became famous overnight by becoming Item Girl know where they these actresses
meghna - फोटो : सोशल मीडिया

मेघना नायडू
मेघना आइटम सॉन्ग ‘कलियों का चमन’ में नजर आई थीं। ये आइटम सॉन्ग आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर है और रिलीज होने के समय इस गाने ने धमाल मचा दिया था। मेघना फिल्म ‘हदिया’ में नजर आई थीं। हालांकि, आज के समय में वह फिल्मी दुनिया से दूर अपनी लाइफ में बिजी हैं।

विज्ञापन
Bollywood Item Girls natasa stankovic to yana gupta These actresses became famous overnight by becoming Item Girl know where they these actresses
yana gupta - फोटो : सोशल मीडिया
याना गुप्ता
‘बाबू जी जरा धीरे चलो...बिजली खड़ी यहां बिजली खड़ी’ ये बॉलीवुड का हिट आइटम सॉन्ग है, जो आज भी दर्शकों को बेहद पसंद है। इस गाने में याना गुप्ता नजर आई थीं। इस गाने से याना गुप्ता को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। हालांकि, आज के समय में वह इंडस्ट्री से दूर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed