{"_id":"620e4b19dfc8a47aa802741c","slug":"farhan-akhtar-and-shibani-dandekar-haldi-ceremony-rhea-chakraborty-spotted-at-function","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farhan-Shibani Haldi Ceremony: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की हल्दी सेरेमनी हुई शुरू, पीले लहंगे में रिया चक्रवर्ती ने मारी एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farhan-Shibani Haldi Ceremony: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की हल्दी सेरेमनी हुई शुरू, पीले लहंगे में रिया चक्रवर्ती ने मारी एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन जारी है। बीते कुछ दिनों में कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं और अब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फरहान और शिबानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज यानी 17 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया है। फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी पहुंचीं। इस मौका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रिया फंक्शन में एंट्री लेती हुई दिख रही हैं।
वायरल वीडियो में रिया चक्रवर्ती हल्दी सेरेमनी के लुक में सजी हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने पीले कलर का खूबसूरत आउटफिट पहना है। उन्होंने खुले बालों के साथ मेकअप से अपने लुक को पूरा किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दोस्तों के साथ पार्टी करते फरहान अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल में, फरहान अख्तर ने अपनी बेचलर पार्टी का भी आयोजन किया था, जिसकी तस्वीर खुद फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में रितेश सिधवानी और शकील लड़क समेत फरहान के कई करीबी दोस्त साथ में पोज देते नजर आ रहे थे। फरहान अख्तर ने कैप्शन में लिखा, लड़के वापस शहर में आ गए हैं। हैशटैग स्टेज डे नाइट फीवर।
3 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर की इस पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी मौजूद रही थीं। हालांकि उन्होंने अनोखे अंदाज में इस पार्टी में शिरकत की थी। सामने आई तस्वीर में फरहान अख्तर के दोस्त शिबानी दांडेकर और फरहान के फेस मास्क पहने दिखाई दिए थे। यह वही मास्क है जो फरहान के वैलेंटाइन डे पोस्ट पर भी नजर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जावेद अख्तर , फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
- फोटो : social media
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले कई सालों से दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया था कि दोनों 21 तारीख को कोर्ट मैरिज करेंगे। दोनों अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं और इसी वजह से दोनों अपने फंक्शन से मीडिया को दूर रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों 19 फरवरी को महाराष्ट्रियन तरीके से शादी रचा रहे हैं। दोनों के फंक्शन शनिवार को अख्तर के खंडाला वाले फार्महाउस पर किए जाएंगे, जहां पर उनके कुछ करीबी लोग शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।