फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan Akhtar: दिल चाहता है के 23 साल बाद गोवा के चपोरा किला पहुंचे फरहान, बोले- 'कुछ जगह जादुई होती हैं'

Sun, 10 Dec 2023 01:50 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 10 Dec 2023 01:50 PM IST
सार

फरहान अख्तर ने तस्वीर साझा कर लिखा, 'आकाश, सिड और समीर को जीवन के बारे में बात करते हुए शूट किए जाने के बाद पहली बार चपोरा किले में वापस आया हूं। वह 23 साल पहले की बात है। बहुत कुछ बदल गया है...

विज्ञापन
Farhan Akhtar Revisits Goa Chapora Fort after 23 years of his Directorial Debut Dil Chahta Hai
फरहान अख्तर, दिल चाहता है - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल चाहता है' को 23 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक ऐसा स्थान दिखाया गया, जिसे फिल्म रिलीज के बाद प्रमुखता हासिल हुई थी। हाल ही में फरहान अख्तर गोवा के प्रतिष्ठित उस चपोरा किले को एक बार फिर से देखा। 

Farhan Akhtar Revisits Goa Chapora Fort after 23 years of his Directorial Debut Dil Chahta Hai
दिल चाहता है - फोटो : social media

आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'दिल चाहता है' ने हिंदी सिनेमा को वह फिल्म दी, जैसी दर्शकों ने काफी समय से नहीं देखी थी। यह फिल्म दोस्तों के लिए आज भी बेहद खास है। इस फिल्म की कहानी को अपने समय से आगे माना जाता रहा है। फरहान अख्तर ने हाल ही में चपोरा किले से अपनी एक तस्वीर साझा की है।  

Tripti Dimri: 'एनिमल' में तृप्ति का बोल्ड सीन देख हैरान हुए थे उनके माता-पिता, बोलीं- उन्हें उबरने में काफी...

Farhan Akhtar Revisits Goa Chapora Fort after 23 years of his Directorial Debut Dil Chahta Hai
'दिल चाहता है' का गोवा सीन - फोटो : Social media

फरहान अख्तर ने तस्वीर साझा कर लिखा, 'आकाश, सिड और समीर को जीवन के बारे में बात करते हुए शूट किए जाने के बाद पहली बार चपोरा किले में वापस आया हूं। वह 23 साल पहले की बात है। बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन गोवा की गर्म, समुद्री-नमकयुक्त हवा वैसी ही बनी हुई है। कुछ जगह बिल्कुल जादुई होती हैं।' 'दिल चाहता है' में आमिर खान ने आकाश, सैफ अली खान ने समीर और अक्षय खन्ना ने सिड का किरदार निभाया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Revisits Goa Chapora Fort after 23 years of his Directorial Debut Dil Chahta Hai
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

अख्तर के इस पोस्ट पर कई सितारे कमेंट कर रहे हैं। उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर ने लिखा, 'मेरे 2 पसंदीदा लोग एक जादुई फ्रेम में' इसके साथ लाल दिल वाली इमोजी भी साझा की है। वहीं, हर्षवर्धन कपूर ने लाल दिल वाला इमोजी साझा कर लिखा, 'कुछ चीजें हमेशा के लिए होती हैं।' यूजर्स भी फरहान अख्तर के इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस कमेंट कर इस फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे हैं।  

थाई हाई स्लिट ड्रेस में ईशा की अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट पारा

विज्ञापन
Farhan Akhtar Revisits Goa Chapora Fort after 23 years of his Directorial Debut Dil Chahta Hai
दिल चाहता है - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'दिल चाहता है' को 49वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दो पुरस्कारों से नवाजा गया था। इसमें हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का प्रतिष्ठित खिताब भी शामिल है। दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। 'दिल चाहता है' इस वर्ष की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी थी। फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनके निर्देशन में बन रहीं फिल्म 'जी ले जरा' और 'डॉन 3' की उन्होंने घोषणा की है। 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा अहम रोल में दिखाई देंगी। वहीं 'डॉन 3' में रणवीर सिंह नजर आएंगे। 

Sara Ali Khan: ‘एनिमल’ कंट्रोवर्सी में फंसी सारा की ये हैं लापता फिल्में, अब ‘भूल भुलैया 3’ पर टिकी उम्मीदें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed