अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इधर लगातार सुर्खियों में हैं। पहले भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह, गोवा में उनकी एक और ओटीटी फिल्म ‘ऐ वतन, मेरे वतन’ को लेकर इसकी झलक दिखाने के बावजूद इसकी रिलीज डेट घोषित न होने को लेकर फिल्म जगत में तरह तरह की चर्चाएं चलती रहीं। फिर फिल्म ‘एनिमल’ के ब्लॉकबस्टर हिट साबित होते ही इसमें तृप्ति डिमरी वाले किरदार के लिए उनका नाम खारिज किए जाने की खबरें सुर्खियां बना रही हैं। उनकी टीम इन चर्चाओं पर पानी डालने की कोशिश तो पुरजोर कर रही है, लेकिन सारा अली खान के लिए नया साल 2024 काफी निर्णायक साबित होने वाला है।
Sara Ali Khan: ‘एनिमल’ कंट्रोवर्सी में फंसी सारा की ये हैं लापता फिल्में, अब ‘भूल भुलैया 3’ पर टिकी उम्मीदें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान ने साल 2018 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपना करियर शुरू किया। इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी आरएसवीपी का भी ये पहला साल था और इस कंपनी ने उस साल ‘लस्ट स्टोरीज’ से सबसे ज्यादा चर्चा हासिल की। फिल्म ‘केदारनाथ’ बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 66.52 करोड़ रुपये कमाकर बहुत ही औसत फिल्म रही लेकिन इसके ठीक बाद रिलीज हुई निर्देशक रोहित शेट्टी की पुलिस फ्रेंचाइजी फिल्म ‘सिम्बा’ की सफलता ने सारा के करियर को संभाल लिया। इसके बाद सारा ने कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘लव आजकल’ की। फिल्म सुपरफ्लॉप रही और इसके बाद सिनेमाघरों तक इसी साल पहुंची फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को हिट कराने के लिए इसके निर्माताओं ने सारे घोड़े खोल दिए।
सिनेमाघरों में सारा की अब तक सिर्फ यही चार फिल्में रिलीज हुई हैं। इस दरम्यान उनकी ‘कुली नंबर वन’, ‘अतरंगी रे’ और ‘गैसलाइट’ जैसी फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं और दर्शकों ने इस फिल्मों को भी खास पसंद नहीं किया। अब उनकी एक और फिल्म ‘ऐ वतन, मेरे वतन’ के भी ओटीटी रिलीज की कतार में लगी होने से सारा अली खान का भविष्य बहुत उज्ज्वल नहीं दिख रहा है। हालांकि, बीच बीच में उनके कभी ‘आशिकी 3’ तो कभी ‘भूल भुलैया 3’ में काम करने की सूचनाएं लीक होती रही हैं। लेकिन, उनके पास अगले साल ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसमें कहानी की धुरी उनके किरदार के चारों तरफ घूमती हो।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने फिल्म ‘लव आजकल’ के दौरान अपनी मोहब्बत का खुलेआम इजहार किया। इस मोहब्बत की चर्चाएं भी खूब हुईं। लेकिन, फिल्म के फ्लॉप होते ही कार्तिक आर्यन ने इस प्रेम कहानी को भी विराम दे दिया। कार्तिक का नाम इसके बाद कुछ और नायिकाओं के साथ भी जुड़ा। लेकिन, उसके बाद उनकी इकलौती हिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग के दौरान जो कुछ हुआ, उससे हिंदी सिनेमा की नायिकाएं उनके साथ काम करने से कतराने लगी हैं। तब्बू का ‘भूल भुलैया 3’ में काम करने से इंकार करना इसी का नतीजा है। और, बताते हैं कि तब्बू के इस इनकार की खबर को हाशिये पर पहुंचाने के लिए ही सारा अली खान का नाम आनन फानन में इस फिल्म के लिए ‘लीक’ कर दिया गया। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होने वाली है।
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में अगर वाकई सारा अली खान की एंट्री होती है तो ये उनके करियर के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगा क्योंकि उनकी बाकी तीन निर्माणाधीन फिल्मों की रिलीज का अभी दूर दूर तक पता नहीं है। अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में वह एक कहानी का हिस्स हैं, निर्देशक जगन शक्ति की अनाम फिल्म कब शुरू होगी, अभी इस पर फैसला भी नहीं हो सका है। इसके अलावा उनकी होमी अदजानिया के निर्देशन में प्रस्तावित फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा और करिश्मा कपूर के होने से उनका किरदार बहुत दमदार नहीं होने वाला है। फिल्म ‘एनिमल’ में तृप्ति डिमरी वाले रोल के लिए उनका ऑडिशन इसके निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने रिजेक्ट किया, या नहीं ये तो संदीप ही बता सकते हैं लेकिन जिस तरह से उनकी टीम ने इस ऑडिशन की खबर को गलत साबित करने के लिए कोशिशें शुरू की हैं, उससे दाल में कुछ तो काला जरूर नजर आता है।
Jackie Shroff: 40 साल के करियर में जैकी ने निभाए हर तरह के किरदार, बोले- मुझे इसकी कोई परवाह नहीं थी, मैं...