एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरहान अख्तर अपनी लेडीलव शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फरहान और शिबानी की शादी को एक हफ्ता हो गया है और दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने की कोशिश की थी। लेकिन शादी के बाद अब फरहान और शिबानी अपनी वेडिंग फोटोज को फैंस के बीच शेयर कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में फरहान ने अपनी और शिबानी की नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कपल अपने ट्रेडिशनल अवतार से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा है।
दरअसल, फरहान अख्तर ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। दोनों की इन तस्वीरों से फैंस के लिए निगाहें हटाना भी मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर कपल की तारीफ कर रहे हैं।
2 of 5
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
शेयर की गई तस्वीरों में फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों कैमरे के लिए खड़े होकर पोज दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में शिबानी बैठी हुई हैं और फरहान उनके बगल में खड़े हैं। इस तस्वीर में दोनों एक परफेक्ट कपल की तरह दिख रहे हैं। वहीं आगे की कुछ तस्वीरों में फरहान अकेले ही पोज देते हुए दिख रहे हैं।
3 of 5
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, आखिरी तस्वीर में फरहान और शिबानी का सिर्फ हाथ नजर आ रहा है। तस्वीर में फरहान ने शिबानी का हाथ पकड़ रखा है। लुक की बात करें तो नई नवेली दुल्हन शिबानी दांडेकर ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं और फरहान भी कुर्ता-पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस लुक में दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फरहान-शिबानी की मेहंदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के इस आउटफिट को मशहूर डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए हैं और इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपने कैप्शन में देते हुए सब्यसाची को धन्यवाद कहा है। अभिनेता ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मैं शिबानी दांडेकर से प्यार करता हूं। फरहान और शिबानी की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लगते हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘परफेक्ट कपल।’
विज्ञापन
5 of 5
फरहान शिबानी की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों की शादी में परिवारवालों के अलावा महज कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे, जिसमें ऋतिक रोशन और रिया चक्रवर्ती शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।