{"_id":"5c3c2f3dbdec22733a035248","slug":"farhan-akhtar-shares-pic-with-girlfriend-shiban-dandekar-and-gets-trolled-by-social-media-users","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरहान अख्तर ने पोस्ट की गर्लफ्रेंड के साथ पूल फोटो, भड़के यूजर्स बोले- 'पहली पत्नी के लिए भी ऐसा...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फरहान अख्तर ने पोस्ट की गर्लफ्रेंड के साथ पूल फोटो, भड़के यूजर्स बोले- 'पहली पत्नी के लिए भी ऐसा...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरहान अख्तर ने हाल ही में धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। फरहान के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने उनकी एक फोटो शेयर करते हुए एक खास मैजेस लिखा था। अब फरहान ने शिबानी के उस मैजेस का जवाब लिखते हुए उनके लिए भी एक प्यारा सा मैसेज लिखा है।
2 of 5
Shibani Dandekar Farhan Akhtar
- फोटो : Instagram
फरहान ने इंस्टाग्राम पर अपनी और शिवानी की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो ने दोनों स्विमिंग पूल में नहाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर खूब पसंद की जा रही हैं। वैसे ये दोनों भी एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
3 of 5
Farhan Akhtar
हालांकि कुछ लोग फरहान की इस तस्वीर पर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये तो साफ-साफ लव जिहाद है। तुम्हें कोई और लड़की नहीं मिली क्या। वहीं एक और यूजर ने लिखा- जो मैसेज तुमने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए लिखा है ऐसी ही बात कभी तुमने अपनी पहली पत्नी के लिए भी कही थी। फरहान की इस फोटो पर भद्दे कमेंट्स भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shibani Dandekar
बता दें फरहान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सिंगर व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। इतना ही नहीं खबर तो ये भी है कि फरहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर शिबानी दांडेकर से सगाई कर ली है। कहा तो ये भी जा रहा है कि, दोनों अप्रैल महीने तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
बता दें कि बीते दिनों दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस फोटो में फरहान ने शिबानी का हाथ पकड़ा हुआ है। इससे पहले दिल्ली में भी एक कॉफी रेस्टोरेंट में दोनों स्पॉट हुए थे जहां कि एक तस्वीर दोनों ने साझा की थी। फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं। तलाक के बाद फरहान का नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी जोड़ा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।