{"_id":"5c305fb4bdec2257171e8b4d","slug":"farhan-akhtar-shibani-dandekar-spotted-late-night-on-dinner-date-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की खबरों के बीच फरहान अख्तर के साथ डिनर डेट पर गईं शिबानी, देर रात दिखीं कुछ ऐसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की खबरों के बीच फरहान अख्तर के साथ डिनर डेट पर गईं शिबानी, देर रात दिखीं कुछ ऐसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में प्यार का खुमार छाया हुआ है। एक ओर जहां आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ समय बिताते देखे गए तो वहीं न्यू लवबर्ड फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर देर रात डिनर डेट पर स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर शिबानी और फरहान की डिनर डेट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में यह दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
2 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : Instagram
इससे पहले भी दोनों अक्सर एक साथ देखे गए हैं लेकिन यह पहला ऐसा मौका है जब खुलेआम यह दोनों देर रात इस तरह से दिखाई दिए हों। तस्वीरों में यह कपल मुंबई के रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए दिखाई दिए। फरहान ने कैजुअल लुक में दिखे वहीं शिबानी हॉट लुक में नजर आईं। फरहान ने प्रिटेंड ट्राउजर के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी तो वहीं शिबानी ने भूरे ग्रे रंग के शार्ट्स के साथ भूरे रंग का टॉप पहना हुआ था। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे।
3 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो इस साल यह दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। यहां तक कि फरहान के बच्चे भी शिबानी के साथ कंफटेबल हैं। ऐसे में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shibani Dandekar Farhan Akhtar
- फोटो : Instagram
यह दोनों अक्सर एक साथ देखे जाते हैं। यहां तक कि नए साल का जश्न भी फरहान और शिबानी ने एक साथ मनाया। सोशल मीडिया पर इन दोनों के नए साल की जश्न की तस्वीरें भी सामने आई। शिबानी और फरहान के रिश्ते को उस वक्त हवा मिली जब दोनों एक साथ दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में नजर आए। एक इंटरव्यू के दौरान इस सब बातों को नकार चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
farhan akhtar
- फोटो : TOI
शिबानी से पूछा गया कि पब्लिक का नजरिया आपकी जिंदगी को कितना प्रभावित करता है। इस पर शिबानी दांडेकर ने कहा - 'यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। आप कैसे लेते हैं। कुछ लोग हैं जो इससे बहुत प्रभावित होते हैं और कुछ परवाह ही नहीं करते। जब आप सार्वजनिक स्थान पर काम कर रहे हैं तो समझ का एक स्तर होना जरूरी है। दुनिया आपको देख रही है। इसलिए आपको डील करना पड़ता है। यह हमेशा आसान नहीं होता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।