सब्सक्राइब करें

Farhan Akhtar- Shibani Dandekar Wedding: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का वेडिंग वेन्यू अंदर से है बेहद खूबसूरत, सामने आईं तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding venue sukoon farm house in khandala see pictures
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : insta-smarty_club7

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी 19 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने बेहद ही खास तरीके से एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया है। इस कपल ने न तो शादी के सात फेरे लिए और न ही इनका निकाह पढ़ा गया। शिबानी और फरहान अख्तर ने सिंपल तरीके से रिंग सेरेमनी करके शादी की रस्में पूरी कीं। कपल ने बेहद ही सादे तरीके से शादी की है, इसमें सिर्फ परिवार के खास लोग और बहुत ही करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरों में जहां फरहान ने काले रंग का सूट पहना था तो वहीं शिबानी ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। बॉलीवुड के इस कपल खंडाला के फॉर्महाउस में शादी की है। ये फार्महाउस हरियाली से भरा हुआ और बेहद ही खूबसूरत है। फरहान और शिबानी के वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Trending Videos
Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding venue sukoon farm house in khandala see pictures
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर वेडिंग वेन्यू - फोटो : insta

पिता जावेद अख्तर के फार्म हाउस में हुई है शादी-
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी उनके पिता जावेद अख्तर के खंडाला वाले फार्म हाउस सुकून में हुई है जो अंदर से बेहद आलीशान होने के साथ ही खूबसूरत भी है। फरहान अख्तर की वेडिंग के लिए इसे खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding venue sukoon farm house in khandala see pictures
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर वेडिंग वेन्यू - फोटो : insta-altair_decor

शिबानी और फरहान की शादी के लिए इस फार्म हाउस को बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। जावेद और शबाना आजमी के इस फार्म हाउस में खुला हुआ गार्डन एरिया भी है जो काफी बड़ा है। इसी एरिया में फरहान और शिबानी की शादी का अरेजमेंट किया गया था। यहां मेहामानों के बैठने के लिए भी खास इंतजाम था।

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding venue sukoon farm house in khandala see pictures
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर वेडिंग वेन्यू - फोटो : insta

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फरहान और शिबानी की शादी के लिए खाने की जगह को भी बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। शादी के वेन्यू के लिए बेहद ही हल्के रंगों का यूज किया गया है, सजावट में ज्यादातर व्हाइट और लाइट पिंक कलर का इस्तेमाल हुआ है जो बेहद ही खूबसूरत लग रहा है।

विज्ञापन
Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding venue sukoon farm house in khandala see pictures
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर वेडिंग वेन्यू - फोटो : insta
ये फार्म हाउस के अंदर की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दिग्गज अदाकार शबाना आजमी अक्सर अपने इस फार्म हाउस की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed