फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBFC पर भड़के फरहान अख्तर, कहा- 'भारतीय वयस्क को अपराधी की तरह क्यों समझा जाता है..'

Wed, 13 Nov 2019 10:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 13 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar took to social media to lash out at the CBFC
farhan akhtar

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अकसर फिल्मी और  सामजिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में अब फरहान ने फिल्म फोर्ड वी फरारी (Ford v Ferrari) को लेकर एक ट्वीट किया है। फरहान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Farhan Akhtar took to social media to lash out at the CBFC
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने क्रिस्चियन बेल और मैट डेमन की आगामी फिल्म फोर्ड वी फरारी के मेकर्स से फिल्म से शराब की बोतलें और ग्लासों को ब्लर करने के लिए कहा है। इस मामले पर फरहान ने भारतीय सेंसर बोर्ड के खिलाफ ट्वीट किया है।

Farhan Akhtar took to social media to lash out at the CBFC
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वह दिन दूर नहीं जब वे सिनेमाघरों में सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आएंगे। भारतीय वयस्क को एक ऐसे अपराधी की तरह क्यों समझा जाता है जो अपने लिए खुद सोच नहीं सकता या सकती हैं। सही गलत मुझसे परे है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar took to social media to lash out at the CBFC
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बात फरहान के फिल्मी करियर की करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आए थे। फिल्म में फरहान के साथ प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिका में थे। बता दें कि ये जायरा वसीम की आखिरी फिल्म थी। जायरा ने मनोरंजन वर्ल्ड को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन
Farhan Akhtar took to social media to lash out at the CBFC
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फरहान की अगली फिल्म तूफान है। फिल्म के लिए फरहान जमकर पसीना बहा रहे हैं और बॉक्सिंग के सारे दाव- पेंच सीख रहे हैं। फिल्म के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं जिसे सभी ने काफी पसंद किया था।

पढ़ें: VIDEO: दिल्ली मेट्रो में लड़की ने जड़ा दीपक कलाल को जोरदार थप्पड़, जानें पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed