{"_id":"67d3386a3595a0a1a505789c","slug":"farida-jalal-celebrated-her-happy-birthday-14-march-done-tv-bollywood-film-ddlj-heeramandi-kuch-kuch-hota-hai-2025-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farida Jalal Birthday: आज है फरीदा जलाल का 76वां जन्मदिन, टीवी-बॉलीवुड-ओटीटी पर निभाए शानदार किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farida Jalal Birthday: आज है फरीदा जलाल का 76वां जन्मदिन, टीवी-बॉलीवुड-ओटीटी पर निभाए शानदार किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 14 Mar 2025 07:00 AM IST
सार
Farida Jalal Birthday: लीजेंडरी बॉलीवुड अभिनेत्री फरीदा जलाल का आज 14 मार्च को 76वां जन्मदिन है। फरीदा आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं और अपनी उम्दा अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतती आ रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें...
विज्ञापन
1 of 6
फरीदा जलाल का आज है जन्मदिन
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फरीदा जलाल एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। 50 से अधिक वर्षों के करियर में उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कई यादगार किरदार निभाए हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 6
फरीदा जलाल आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं
- फोटो : एक्स
फरीदा का जन्म
फरीदा जलाल का जन्म 14 मार्च 1949 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 1978 में अभिनेता तबरेज बर्मावर से शादी की, जो 2003 में निधन तक उनके साथ रहे। उनका एक बेटा है, यासीन, जो फिल्मों से दूर रहता है।
3 of 6
रियलिटी शो से की शुरूआत
- फोटो : एक्स
रियलिटी शो से की शुरूआत
फरीदा जलाल का फिल्मी करियर 1960 के दशक में एक टैलेंट हंट रियलिटी शो से शुरू हुआ था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने हीरोइन का खिताब जीता, जबकि हीरो के रूप में राजेश खन्ना विजेता बने। इस शो में मौजूद निर्माता ताराचंद बड़जात्या ने उन्हें अपनी फिल्म "तकदीर" के लिए साइन किया, जो उनकी पहली फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्मों में बहन से लेकर मां तक का निभाया रोल
- फोटो : एक्स
फिल्मों में बहन से लेकर मां तक का निभाया रोल
अपने करियर की शुरुआत में फरीदा को अक्सर हीरो की बहन के किरदार मिले, जैसे "गोपी" में दिलीप कुमार की बहन का रोल। बाद में 1990 के दशक से उन्होंने मां और दादी जैसे किरदारों में अपनी पहचान बनाई। "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे" और "कुछ कुछ होता है" में उनकी मां की भूमिका आज भी लोगों के जेहन में ताजा है।
विज्ञापन
5 of 6
टीवी की दुनिया में भी रही हिट
- फोटो : एक्स
टीवी की दुनिया में भी रही हिट
फरीदा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने टीवी शोज जैसे "ये जो है जिंदगी", "देख भाई देख", और "शरारत" में भी अपनी खास पहचान बनाई। "शरारत" में उनकी नानी का किरदार आज भी फैंस को हंसाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।