फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कड़कड़ाती ठंड में खुले में नहाते बुजुर्ग किसान की तस्वीर साझा कर दिलजीत ने कहा, 'ये लोगों को आतंकी लगते हैं'

Thu, 17 Dec 2020 06:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 17 Dec 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest: Diljit Dosanjh posted a picture of elderly farmer who is bathing in winter in open
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे पंजाबी स्टार दिलजीत आए दिन सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे किसानों के खिलाफ हो रही किसी भी टिप्पणी पर खुलकर जवाब दे रहे हैं। इसी सिलसिले में उनकी एक्ट्रेस कंगना रणौत के साथ तीखी बहस भी हो चुकी हैं। अब हाल ही में दिलजीत ने एक बुजुर्ग सिख शख्स की सर्दी में खुले में नहाने की एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Farmer protest: Diljit Dosanjh posted a picture of elderly farmer who is bathing in winter in open
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

दिलजीत ने शेयर की तस्वीर
दिलजीत दोसांझ ने लिखा कि, 'ये रब के बंदे हैं इनमें लोगों को आतंकी नजर आते हैं। इंसानियत नाम की भी कोई चीज होती है यार'। बता दें कि इस तस्वीर में दिल्ली की ठंड में एक बुजुर्ग किसान खुले में नहाता दिख रहा है और बगल में ट्रैक्टर खड़ा है। वहीं पास में कुछ कपड़े टंगे हैं। अब दिलजीत के इस पोस्ट पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ दिलजीत के समर्थन में हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
 

Farmer protest: Diljit Dosanjh posted a picture of elderly farmer who is bathing in winter in open
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

एक ट्विटर यूजर ने दिलजीत की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि, 'पाजी हम पंजाब से प्यार करते हैं। पंजाब के लोगों से प्यार करते हैं, किसानों से प्यार करते हैं, लेकिन खालिस्तानियों से नहीं'। वहीं एक दूसरे यूजर ने दिलजीत पर नफरत फैलाने का आरोप लगा दिया है। उसने ट्विटर पर दिलजीत को जवाब देते हुए लिखा कि, 'जहर मत फैलाओ। आप योग्यता वाले कलाकार हैं। एक व्यक्ति से अगर आप नाराज हैं तो उसे पूरे देश पर लागू मत करो। इज्जत कमाने में वक्त लगता है। उसे मत गंवाओ'। हालांकि बहुत से लोग उनके इस पोस्ट पर सहमति भी जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer protest: Diljit Dosanjh posted a picture of elderly farmer who is bathing in winter in open
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

किसानों के पूर्ण समर्थन में हैं दिलजीत दोसांझ
 
बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड के कई कलाकार अपनी राय व्यक्त कर रहे है। इसमें दिलजीत खुले तौर पर किसानों का समर्थन कर रहे हैं। उनके अलावा मीका सिंह, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा जैसे सेलेब्स भी किसानों का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस कंगना रणौत ने इस मामले में दूसरे तत्वों की ओर से आंदोलन का फायदा उठाने की बात कही है।

विज्ञापन
Farmer protest: Diljit Dosanjh posted a picture of elderly farmer who is bathing in winter in open
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter

गौरतलब है कि कंगना ने पंजाब की एक महिला मंहिदर कौर को शाहीन बाग की बिलकिस दादी बता दिया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ये 100 रुपए के लिए कहीं भी जा सकती हैं। इस पर एक्टर दिलजीत दोसांझ ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी। दोनों के ट्विटर वॉर ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed