फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत का दावा: नहीं मांगी किसानों से माफी, एक्ट्रेस की कार का पंजाब में हुआ था घेराव

Sat, 04 Dec 2021 11:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 04 Dec 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers stop Kangana Ranaut's car go after she tendered apology to the farmers now she clarify
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की कार को शुक्रवार को पंजाब में नाराज किसानों की भीड़ ने घेर लिया। जब कृषि कानूनों के विरोध में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे उस दौरान भी कंगना ने किसानों पर विवादस्पद टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद से ही कई लोग उनसे नाराज थे। पहले यह घेराव चंडीगढ़-ऊना नेशनल हाईवे पर कीरतपुर साहिब में किया गया। भीड़ के गुस्से को देखकर कंगना गाड़ी से बाहर निकलीं और माफी मांगी। लेकिन यहां से निकलते ही कंगना के तेवर फिर बदल गए। 

Farmers stop Kangana Ranaut's car go after she tendered apology to the farmers now she clarify
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

मैंने नहीं मांगी किसी से माफी
कंगना ने किसानों से माफी मांगने को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना को लेकर अपना पक्ष रखा। कंगना ने लिखा- मुझे किसी ने माफी मांगने को नहीं कहा और मैं किसी से माफी क्यों मांगूगी। मैं कोई किसान विरोधी नहीं हूं, और माफी मांगने का तो सवाल ही नहीं उठता। हां वो लोग थोड़े नाराज थे, मुझे लेकर उन्हें कुछ शिकायतें थीं। मैंने उनके गिले शिकवे सुने और अपनी बात समझायी।

Farmers stop Kangana Ranaut's car go after she tendered apology to the farmers now she clarify
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने आगे लिखा, महिलाओं से पूरी बातचीत किसी और विषय पर थी। सभी मीडिया के कैमरे वहां मौजूद थे। कृपया अफवाह न फैलाएं। मैंने हमेशा किसानों का समर्थन किया है इसलिए कृषि बिल के पक्ष में अपनी बात रखी थी और आगे भी रखूंगी। जय हिंद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers stop Kangana Ranaut's car go after she tendered apology to the farmers now she clarify
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण जन्मभूमि के लिए निकलीं कंगना
कुछ देर पहले किए पोस्ट में कंगना ने अपने फैंस को जानकारी दी है कि वे कृष्ण जन्मभूमि दर्शन के लिए जा रही हैं। कंगना ने इसके साथ अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

विज्ञापन
Farmers stop Kangana Ranaut's car go after she tendered apology to the farmers now she clarify
कंगना रणौत - फोटो : Social Media

शुक्रवार शाम कंगना ने वीडियो पोस्ट कर दी थी घेराव की जानकारी
अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि, 'जैसे ही मैंने पंजाब में कदम रखा कुछ लोगों की भीड़ ने मुझ पर हमला कर दिया। यह लोग खुद को किसान कह रहे हैं।' वीडियो के जरिए कंगना ने अपनी कार रोके जाने पर किसानों पर अपना गुस्सा निकाला। सोशल मीडिया पर शेयर कर किए गए वीडियो में अभिनेत्री ने कहा कि 'मैं अभी हिमाचल से निकली हूं, क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। लेकिन यहां पंजाब आते ही कुछ लोगों ने मुझे रोक लिया। यह लोग मुझे गंदी गालियां दे रहे हैं और मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed