फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: श्रीदेवी के इस फैसले से भावुक हो गए थे मनीष मल्होत्रा, अभिनेत्री के बारे में कही यह बात

Sat, 14 Aug 2021 07:26 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 14 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Fashion designer Manish Malhotra was once surprised by Sri Devi decision find out what he said
श्री देवी और मनीष मल्होत्रा - फोटो : Social media

हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने श्री देवी के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादों के बारे में बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान श्री देवी से जुड़ी अपनी यादों को शेयर करते हुए उन्होंने कहा - "मुझे आज भी याद है जब श्री देवी ने मुझसे कहा था कि वो अपने करियर में अब और फिल्में नहीं करना चाहती। उस दौरान मैं हैरान और भावुक हो गया था।" आपको बता दें कि दोनों ने गुमराह, जुदाई, लाडला जैसी कई फिल्मों में एक साथ मिलकर काम किया था। श्री देवी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी। एक समय इस मशहूर अदाकारा के लाखों लोग दीवाने थे। हालांकि बीच में करीब 15 साल के एक लंबे अंतराल के बाद उन्होंने 2012 में आई फिल्म इंग्लिश विंग्लिस के माध्यम से कम बैक किया। ये फिल्म उस दौरान काफी चर्चा में भी रही। श्री देवी ने मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी किया था। 

Fashion designer Manish Malhotra was once surprised by Sri Devi decision find out what he said
श्री देवी और मनीष मल्होत्रा - फोटो : file

मनीष मल्होत्रा एक इंटरव्यू में श्री देवी के साथ अपनी यादों को शेयर करते हुए कहते हैं - "लॉस वेगास में जुदाई फिल्म की शूटिंग का अंतिम दिन था। मुझे अभी भी एकदम सही से याद है कि हम एलिवेटर से नीचे उतर रहे थे। उसी दौरान श्री देवी ने मुझसे कहा कि वे अब फिल्मों में और अधिक काम नहीं करना चाहती। 

Fashion designer Manish Malhotra was once surprised by Sri Devi decision find out what he said
मनीष मल्होत्रा - फोटो : Social media

आगे मनीष बताते हैं - "इस बात को सुनकर मैं काफी हैरान था। मानों इसे सुनकर मेरे गले में गांठ आ गई हो।" इंटरव्यू में वे आगे कहते हैं - "श्री देवी काफी अच्छी एक्टर थीं। वे अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहती थीं। वे कभी भी दूसरों के विषय में कुछ नहीं कहती। अपनी एक्टिंग स्किल को लेकर वे काफी मेहनती थीं। हमने कभी हंसी मजाक के दौरान किसी दूसरों के बारे में बात नहीं किया। हमारे बीच हमेशा काम को लेकर बात होती थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion designer Manish Malhotra was once surprised by Sri Devi decision find out what he said
श्री देवी - फोटो : Social media

मनीष आगे श्री देवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी के बारे में बताते हुए कहते हैं - "खुशी और जाह्नवी आज के दौर की लड़कियां हैं। वे अलग तरह की सोच रखती हैं। दोनों को अपने माता पिता से खूब प्यार मिला है। दोनों में श्री देवी मैम की तरह कई अच्छी बाते हैं। हालांकि खुशी और जाह्नवी अपनी मां को जरूर मिस करती होंगी। उन्हें उनकी कमी जरूर महसूस होती है।" 

विज्ञापन
Fashion designer Manish Malhotra was once surprised by Sri Devi decision find out what he said
श्री देवी - फोटो : Social media

मनीष ने ये भी बताया कि जब जाह्नवी का जन्म हुआ था, तो वे उन्हें देखने भी गए थे। उस दौरान उन्होंने खुशी को भी देखा था। मनीष ने श्री देवी के साथ कई फिल्मों में काम किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में श्रीदेवी की दुबई में मृत्यु हुई थी, जहां वे एक फैमिली वेडिंग को अटेंड करने गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed