फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो साल से नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, कोर्ट ने आरोपी फैशन डिजाइनर को भेजा हिरासत में

Wed, 11 Apr 2018 06:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
Fashion Designer Sent To Police Custody For Allegedly Raping Minor Daughters In Mumbai
rape

दो नाबालिग बेटियों के रेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए फैशन डिजाइनर को कोर्ट ने 13 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंबई पुलिस ने बाल यौन अपराध संरक्षण (पोस्को) अधिनियम  के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्चियों की उम्र 17 और 13 साल बताई जा रही है। 

Fashion Designer Sent To Police Custody For Allegedly Raping Minor Daughters In Mumbai
rape shimla

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी पिछले दो सालों से अपनी बेटियों का यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिता पढ़ाई बंद करवा देने,घर से निकालने और छोटे भाई की हत्या करने की धमकियां देता था। इस वजह से बच्चियों ने किसी से कुछ नहीं कहा। 

Fashion Designer Sent To Police Custody For Allegedly Raping Minor Daughters In Mumbai
Rape

पीड़िता ने बताया कि बीमारी की वजह से मां घर के निचले फ्लोर पर रहती थी। जब वह पढ़ाई करने ऊपर वाले फ्लोर पर जाती थी तभी पिता उसके साथ जबरदस्ती करता था। उसने बताया कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर महीने में जब वह अपनी छोटी बहन के साथ टीवी देख रही थी, तभी उसके पिता ने बहन का भी यौन उत्पीड़न किया। जब बहन को बचाने के लिए उसने पिता का विरोध किया तो आरोपी ने उसका भी रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Designer Sent To Police Custody For Allegedly Raping Minor Daughters In Mumbai
नाबालिग बलात्कार

रविवार को बड़ी बेटी ने पिता की करतूतों के बारे में मां को बताया। इसके बाद मां ने फौरन केस दर्ज कराया। दोनों पीड़िताओं को शेल्टर होम भेज दिया गया है। आरोपी को सोमवार शाम उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तीन बेटियां और एक बेटा भी है। घर में बीवी-बच्चों के अलावा उसके बूढ़े मां-बाप भी रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed