फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर को नहीं मिली मनचाहे रिजॉर्ट में बुकिंग, अब यहां होगी शादी

Wed, 11 Apr 2018 06:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
This Is Why Sonam Kapoor To Marry Anand Ahuja In Mumbai
   सोनम कपूर

सोनम कपूर की शादी का प्लान अचानक बदल दिया गया है। अब वह स्विटजरलैंड में नहीं बल्कि मुंबई में ही ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करेंगी। शादी का इंविटेशन कार्ड भी छप चुका है और कई सेलिब्रिटीज को न्योता भी भेजा जा चुका है। वहीं, उनकी शादी की तारीख भी बदल गई है। अब वह मई में नहीं, बल्कि उससे पहले शादी करने जा रही हैं। 

This Is Why Sonam Kapoor To Marry Anand Ahuja In Mumbai
Sonam Kapoor - फोटो : BRIDES/Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम कपूर और आनंद आहूजा 29 अप्रैल को मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। शादी में मुश्किल से सिर्फ 20 दिन बचे हैं। ऐसे में पूरा कपूर परिवार शादी की तैयारियों में बिजी है। शादी का न्योता करीना कपूर, सैफ अली खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, बच्चन परिवार, जैकलीन फर्नांडीज समेत कई बॉलीवुड हस्तियों को भेजा गया है।

(अगली स्लाइड में जानें, क्यों बदलना पड़ा शादी का प्लान)

This Is Why Sonam Kapoor To Marry Anand Ahuja In Mumbai
Sonam Kapoor

बताया जा रहा है कि मनचाहे रिजॉर्ट में बुकिंग ना मिलने की वजह से सोनम कपूर और आनंद आहूजा को अपनी शादी की तारीख और वेन्यू बदलना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि सोनम कपूर जेनेवा के Montreux रिजॉर्ट में शादी करना चाहती थीं। मगर उनसे पहले एक साऊदी प्रिंसेज की शादी के लिए उस जगह की बुकिंग हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This Is Why Sonam Kapoor To Marry Anand Ahuja In Mumbai
Sonam Kapoor

खबर है कि सोनम कपूर की बहन रिया ने रिसॉर्ट के मालिकों को मनाने के लिए कहा कि अगर सोनम की शादी वहां से होगी तो रिसॉर्ट को बहुत पब्ल्सिटी मिलेगी। मगर रिसॉर्ट मालिकों ने साफ कह दिया के वे अपने 'पहले आओ, पहले पाओ' की  पॉलिसी से कोई समझौता नहीं करेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि सोनम कपूर जेनेवा में 8-12 मई के बीच शादी करेंगी। 

(अगली स्लाइड में पढ़ें: शादी के बाद फ्रांस जाएंगी सोनम)

विज्ञापन
This Is Why Sonam Kapoor To Marry Anand Ahuja In Mumbai
sonam kapoor

फ्रांस में मनेगा हनीमून!
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक हर बार की तरह इस बार भी सोनम कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल (फ्रांस) में शामिल होंगी। वह इस फिल्मोत्सव में एक ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एंबैसडर होने के नाते शिरकत करती हैं। इस बार इसका आयोजन 8 मई से 19 मई तक किया जाएगा। माना जा रहा है कि कांस में रेड कार्पेट इवेंट और कुछ मीडिया इंटरैक्शन के बाद वह इसी देश में रहकर अपना हनीमून भी मनाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed