उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम सामने आने पर हर तरफ राज्य और केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी सरकार पर तंज कसते हुए महिलाओं से जुड़ी एक योजना का नारा बदलने की सलाह दे डाली है।
उन्नाव रेप केस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का सरकार पर तंज, 'बेटी बचाओ' या 'बेटी हमसे बचाओ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'सरकार को बेटी बचाओ का नारा बदलकर बेटी हमसे बचाओ कर देना चाहिए।' एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, 'आपके विधायक ही आपके नारे का मजाक बना रहे हैं। पीड़िता के पिता की जेल में हत्या कर दी गई? हिंदू होने का दावा न करें, क्योंकि आप महिलाओं को देवी की नजर से नहीं देखते हैं। ऐसे में अब इस पाखंड को बंद करें।’
एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में अखबार की क्लिप भी शेयर की है जिसमें स्वामी चिन्मयानंद संबंधी मामले को वापस लिये जाने का भी जिक्र है।
Dear govt,plz change #BetiBachao to #BetiHumHiSeBachao.Your MLAs are making a mockery of your slogan.A victims father is killed in jail?Don’t claim to be #Hindu.You don’t view women as Goddess forms,so end this hypocrisy NOW! #JusticeForAshifa #VarnikaKundu pic.twitter.com/rpA2dPH5eP
एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में "जस्टिस फॉर आशिफा" हैशटैग भी जोड़ा है। उनका यह ट्वीट तब आया है जब उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दायर सात साल की बच्ची के साथ यौन शोषण मामले को वापस लिये जाने का ऐलान किया है।
'गैंग्स ऑफ वैसेपुर', 'फुकरे', 'मसान', 'सरबजीत', 'फुकरे रिर्टन' समेत कई फिल्मों से लोकप्रियता हासिल कर चुकीं ऋचा चड्ढा जल्द फिल्म 'दास देव' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह साउथ की बी व सी ग्रेड फिल्मों की नायिका शकीला पर बन रही बायोपिक में भी दिखेंगी।