बॉलीवुड में अक्सर सितारे अपने नाम और नाम की स्पेलिंग में बदलाव करते हैं। स्टार्स अपने सितारे बुलंद करने के लिए न्यूमरोलॉजिकल वजहों से ऐसा करते देखे जाते हैं। आयुष्मान खुराना से लेकर राजकुमार राव और अजय देवगन तक तमाम सितारे ऐसा कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम जैकलीन फर्नांडीस का जुड़ा है। जैकलीन ने हाल ही में अपने नाम की स्पेलिंग में हल्का सा बदलाव किया है। इसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर हैं।
Jacqueliene Fernandez: जैकलीन ने बदली अपने नाम की स्पेलिंग? नेटिजन्स ने लगा दी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकलीन फर्नांडीस ने अपने नाम की स्पेलिंग में अंग्रेजी का एक अतिरिक्त 'ई' जोड़ा है। पहले उनके नाम की स्पेलिंग jacqueline थी लेकिन अब यह Jacqueliene हो गई है। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी बदली हुई स्पेलिंग वाला नाम लिख दिया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर इस बात की खबर फैली, यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
बता दें कि रेडिट पर एक यूजर ने जैकलीन के इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर पोस्ट किया और लिखा, 'जैकलीन ने न्यूमरोलॉजी के मुताबिक अपने नाम में बदलाव किया है। लगता है बुरे वक्त ने उन्हें अंधविश्वासी बना दिया है।'
The Evacuation Operation Ganga: 21वीं सदी के सबसे बड़े ऑपरेशन की कहानी, पीएम मोदी ने समझाए इसके मायने
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग जैकलीन को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स फनी कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे तो उनके नाम की पुरानी स्पेलिंग भी कभी लेनी नहीं आई। अब इसमें और शब्द जुड़ गए।' एक यूजर ने लिखा, 'क्या सुकेश ने भी यह तरीका अपनाया है?' हालांकि जैकलीन के फैंस उन्हें सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'शायद अब कुछ अच्छा हो और किस्मत बदले। ऑल द बेस्ट जैकलीन।'
Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती भी हो चुके हैं रंगभेद का शिकार, रिजेक्शन के बीच इस हसीना ने दिया साथ
जैकलीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'राम सेतु' और 'सर्कस' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'फतेह' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह सोनू सूद के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन वैभव मिश्रा कर रहे हैं।
Karan Johar: ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करण जौहर सबसे आगे, योगदान के लिए इस दिन लंदन में होंगे सम्मानित