अभिनेता अपारशक्ति खुराना अपने अभिनय के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना ने 19 मई 2023 को अपने पिता पी खुराना को खो दिया था। लंबे समय तक एक बीमारी से पीड़ित रहने के बाद अपारशक्ति के पिता ने मोहाली में सुबह करीब 10.30 बजे अंतिम सांस ली थी। अब अभिनेता ने अपने पिता के नाम एक इमोशनल नोट लिखा है। तो चलिए जानते हैं अभिनेता ने पिता के नाम कौन सा पैगाम भेजा है।
Aparshakti Khurana: 'आप हमेशा हमारी जिंदगी के असली हीरो रहेंगे', पिता के नाम बेटे अपारशक्ति का पैगाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के निधन के कुछ दिनों के बाद ही आयुष्मान ने अपने पिता को खोने पर दुख व्यक्त करते हुए और अच्छी यादों के लिए आभार व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक नोट पोस्ट किया। अब अपने भाई के बाद फादर्स डे पर अपने पिता के साथ अपनी कुछ यादों के पिटारे को खोलते हुए अपारशक्ति ने भी बेहद खास और इमोशनल पोस्ट किया है।
View this post on Instagram
अपारशक्ति मे लिखा है कि हर बीतते दिन के साथ, उन्हें एहसास होता है कि कोई भी पिता की तरह प्यार और सुरक्षा नहीं करता है। अभिनेता ने लिखा, पापा आपको हमें छोड़े हुए लगभग एक महीना हो गया है और जैसे-जैसे हर दिन बीतता जा रहा है, मुझे यह अधिक से अधिक एहसास होता जा रहा है कि कोई भी आपको एक पिता की तरह प्यार, सुरक्षा और मार्गदर्शन नहीं दे सकता है। मैं सच में आभारी हूं कि भगवान ने मुझे मेरे पिता के रूप में आप के साथ का आशीर्वाद दिया।
Hrithik Roshan: 'द फ्लैश' के फैन हुए ऋतिक रोशन, सुपरस्टार ने फिल्म की तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात
अभिनेता ने आगे लिखा, मुझे अभी भी याद है कि आप हमें जीवन के सबक सिखाने के लिए किस तरह के अलग तरीके अपनाते थे, जैसे वह टी-शर्ट जो आपने मेरे लिए लाई थी, जिसमें लिखा गया था, "भागो, भागो, भागो ... कोई फिनिश लाइन नहीं है।" आज भी जिंदगी का वह पाठ मुझे हर गुजरते दिन के साथ यह एहसास दिलाता है कि मुझे आपकी सीख को ही अपने साथ आगे तक लेकर जाना है।
Adipurush: रामायण का रूपांतरण नहीं है 'आदिपुरुष', फिल्म के डायलॉग को लेकर हुए विवाद पर बोले लेखक मनोज मुंतशिर
पिता पर प्यार बरसाते हुए अपारशक्ति ने आगे लिखा, भले ही आपको दोनों बेटे हीरो हैं, लेकिन आप हमारी जिंदगी के असल और सच्चे हीरे थे और हमेशा रहेंगे क्योंकि जब माता-पिता की बात आती है तो कोई "अंतिम रेखा" नहीं होती है। वह हमेशा हमारे साथ रहते हैं। फैंस भी अभिनेता के इस इमोशनल पोस्ट को पढकर भावुक हो रहे हैं।