'द फ्लैश' ने भारत में 15 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 'द फ्लैश' इसी नाम के डीसी कॉमिक्स के चरित्र पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन एंडी मुशिएती ने किया है। एज्रा मिलर ने फिल्म में लीड रोल निभाया है।
Hrithik Roshan: 'द फ्लैश' के फैन हुए ऋतिक रोशन, सुपरस्टार ने फिल्म की तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने भी यह फिल्म देखी। इसे देखने के बाद अभिनेता ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक थिएटर की तस्वीर साझा करते हुए फिल्म की तारीफ में कसीद पढ़े हैं।
Bigg Boss OTT 2 LIVE: बिग बॉस में गाली-गलौज नहीं कर सकेंगे प्रतिभागी, सलमान ने सख्ती से दी यह हिदायत
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "अभी-अभी 'द फ्लैश' देखी। क्या फिल्म है! अविश्वसनीय! तस्वीर में ऋतिक को हुडी और पीली टोपी पहने बेहद कैजुअल अंदाज में देखा जा सकता है। इससे पहले टॉम क्रूज जैसे सुपरस्टार्स भी फिल्म की तारीफों के पुल बांध चुके हैं। लेखक और थ्रिलर विशेषज्ञ स्टीफन किंग ने भी फिल्म को पसंद किया है। उन्होंने इसे दिल को छू लेने वाली और आंखों को झकझोर देने वाली फिल्म बताया है।

'द फ्लैश' में बेन एफ्लेक, माइकल शैनन, शाशा कैले, रॉन लिविंगस्टन, मारिबेल वेरडू, किर्से क्लेमन्स, एंटजे ट्रू और माइकल कीटन भी हैं। बता दें कि ऋतिक खुद भी बड़े पर्दे पर सुपरहीरो का किरदार निभा चुके हैं। 'कृष' को भारत का पहला सुपरहीरो माना जाता है।
Abhishek Malhan: 'फुकरा इंसान' अभिषेक मल्हान मचाएंगे बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाल, डेयर चैलेंज लेने में हैं आगे
अब फैन्स को 'कृष 4' का इंतजार है जिसे राकेश रोशन अभी डेवलप कर रहे हैं। फिलहाल ऋतिक 'फाइटर' की शूटिंग कर रहे हैं जो एक एरियल एक्शनर है। अभिनेता ने इससे पहले कभी वायुसेना अधिकारी की भूमिका नहीं निभाई है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं।
Bigg Boss OTT 2: कौन हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के प्रतिभागी जाद हदीद? गुड लुक्स में भाईजान को भी देते हैं टक्कर